18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कौन है 13 साल का डीजे डेनियल, जिसे ट्रंप ने बनाया सीक्रेट सर्विस एजेंट

वाशिंगटन, 5 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘पारस्परिक टैरिफ’ से लेकर अमेरिका में ‘गोल्डन एज’ की वापसी तक का जिक्र किया। इस दौरान ट्रंप ने 13 साल के बच्चे को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाए जाने का ऐलान भी किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए 13 साल के बच्चे डीजे डेनियल का जिक्र किया। उन्होंने 13 वर्षीय डीजे डेनियल को सीक्रेट सर्विस एजेंट बनाने का फैसला किया।

ट्रंप ने कहा, “आज रात, डीजे, हम आपको सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहे हैं। मैंने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर शॉन करन से कहा है कि आपको आधिकारिक एजेंट बनाएं।”

राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी कांग्रेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। इस दौरान डीजे डेनियल भी कांग्रेस में मौजूद था, ट्रंप के ऐलान के बाद उसे गोद में उठा लिया गया।

दरअसल, डीजे डेनियल कैंसर सर्वाइवर है। ट्रंप ने बताया कि डीजे हमेशा पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखता था। डॉक्टर ने बताया था कि डीजे के पास सिर्फ पांच महीने का ही समय है, मगर मुश्किलों के बावजूद वह लड़ा और आज इस बात को छह साल बीत गए हैं।

इस खास अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ने स्पेशल गेस्ट को आमंत्रित किया था। जिनमें फायर फाइटर फैमिली, बंधक बनाए गए अमेरिकी टीचर समेत कई लोग शामिल है। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने पिछले साल गोलीबारी करने के आरोपी द्वारा मारे गए एक फायर फाइटर के परिवार, रूसी सरकार द्वारा बंधक बनाए गए एक अमेरिकी टीचर और एक अवैध प्रवासी के हमले में मारी गई युवा नर्सिंग स्टूडेंट की फैमिली लैकेन रिले को भी आमंत्रित किया था। ये राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के दौरान कांग्रेस में मौजूद रहे।

ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चलते रहने का दावा किया। कहा, “छह हफ्ते पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है। तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया है, ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके। पिछले 43 दिनों में जो हमने काम किया है, वह कई सरकारें कई साल में नहीं कर पाईं। अमेरिका वापस आ गया है। यह तो बस शुरुआत है।”

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading