18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली: मुख्यमंत्री ने किया स्कूलों का निरीक्षण, खामियों पर बोलीं- ‘ऐसी उम्मीद नहीं थी’

नई दिल्ली, 6 मार्च। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार गांव के वार्ड नंबर 55 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में पेयजल की सुविधा से लेकर क्लासरूम तक का निरीक्षण किया। कई खामियां दिखीं। इस पर उन्होंने फौरन मौके पर मौजूद स्कूल की प्रिंसिपल से कहा, ” ऐसी उम्मीद नहीं थी। आप यह मानिए कि यहां पर गलत हो रहा है।” 


मुख्यमंत्री ने प्रिंसिपल से कहा कि यहां पर पीने का पानी नहीं आ रहा है। क्या करें? बताइए, इसे हटा दें।

इसके बाद प्रिंसिपल ने कहा, “मैम, आज ठीक हो जाएगा।”

इस पर मुख्यमंत्री ने प्रिंसिपल से कहा कि मुझे आपसे इस जवाब की उम्मीद नहीं थी। आप यह मान लीजिए कि यहां पर गलत हो रहा है। बच्चों के लिए यहां पीने का पानी नहीं आ रहा है। टॉयलेट में पानी नहीं आ रहा है। यह ठीक नहीं है। आप इस चीज को मानिए।

इस पर प्रिंसिपल ने मुख्यमंत्री से कहा कि “सॉरी मैम, आज ठीक हो जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि न ही स्कूल में बच्चों के लिए पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था की गई है और न ही शौचालय में उनके लिए पानी की व्यवस्था है। विद्यालय में इस तरह के कुप्रबंधन से बच्चों को कितनी दिक्कतें हो रही होंगी।

मुख्यमंत्री ने प्रिंसिपल से इन सभी खामियों को फौरन दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यालय में पढ़ने वाले किसी भी विद्यार्थी को कोई दिक्कत न हो। यह आपकी जिम्मेदारी है। आप अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भाग सकती हैं।

इस पर प्रिंसिपल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इन सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने क्लासरूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक चीज को बहुत ही ध्यान से देखा। उन्होंने बैंच से लेकर ब्लैकबोर्ड तक का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने स्कूल का पूरा दौरा करने के बाद कहा कि हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि यहां पढ़ने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading