19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरोहा : मुस्लिम परिवार सदियों से बना रहा होली की टोपी, सौहार्द की मिसाल कायम

अमरोहा, 7 मार्च। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के मोहल्ला बटवाल में एक मुस्लिम परिवार सदियों से भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। यह परिवार हर साल बड़े प्यार और लगन से हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली के लिए रंग-बिरंगी टोपियां तैयार करता है। परिवार के टोपी कारीगर हुजैफा ने बताया कि इस काम में भले ही मुनाफा कम है, लेकिन दिलों को जोड़ने वाली इस परंपरा को निभाने से जो खुशी मिलती है, उसकी कोई कीमत नहीं। देशभर के कई शहरों से इस परिवार को होली की टोपियों के ऑर्डर मिलते हैं। ये टोपियां न सिर्फ सिर पर सजने वाली एक रंगीन परंपरा हैं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की एक खूबसूरत तस्वीर भी पेश करती हैं। इस परिवार की मेहनत और समर्पण यह साबित करता है कि जब बात मेलजोल और भाईचारे की हो, तो अमरोहा की गलियों से निकलने वाली यह परंपरा पूरे देश को एकता का संदेश देती है। हुजैफा ने कहना है कि हमारे यहां हिंदू भाईयों के लिए टोपी बनती हैं। होली के लिए जय श्री राम की टोपी, भगवा रंग के अलावा कई रंगों की टोपी बनती है। टोपी बनाने का काम हमारे दादा के समय से चला आ रहा है। मैं पढ़ाई का साथ-साथ हिंदू भाईयों के लिए टोपी भी बनाता हूं। इसी काम से हमारा परिवार चलता है। इस बार होली पर काम नहीं चल रहा। इस समय मांग बहुत कम है। हमारे यहां से टोपियां बनकर दिल्ली, प्रयागराज (इलाहाबाद), मुरादाबाद, संभल, पाकबड़ा, लखनऊ के अलावा अन्य जिलों में जाती हैं। बता दें कि देशभर में 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन मथुरा और बरसाना पर होली का रंग अभी से चढ़ गया है। उत्तर प्रदेश में मथुरा के बरसाना में अभी से होली का खुमार देखने को मिल रहा है। देशभर से राधारानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। इस बीच, बरसाना के श्रीजी महल में श्रद्धालुओं ने बीते गुरुवार को होली खेली और होली के गीतों पर झूमते भी दिखाई दिए थे।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading