17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

डब्ल्यूपीएल 2025: अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर हरमनप्रीत पर जुर्माना

लखनऊ, 7 मार्च। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच के दौरान डब्ल्यूपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह मैच गुरुवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

डब्ल्यूपीएल के बयान के अनुसार, हरमनप्रीत ने “आर्टिकल 2.8 के लेवल 1 उल्लंघन को स्वीकार किया, जो अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से जुड़ा है।”

घटना आखिरी ओवर में हुई, जब ऑन-फील्ड अंपायर ने मुंबई इंडियंस पर धीमी ओवर गति के कारण फील्डिंग प्रतिबंध लागू कर दिया। इसके तहत टीम को 30 गज के घेरे के बाहर केवल तीन फील्डर रखने की अनुमति थी।

हरमनप्रीत इस फैसले से नाखुश दिखीं और अंपायर अजितेश अर्गल से बहस करने लगीं। इस दौरान अंतिम ओवर डालने जा रहीं अमेलिया केर भी फैसले से नाराज दिखीं।

इसी बीच इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन, जो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थीं, भी अंपायर से चर्चा करने आ गईं। इसके बाद हरमनप्रीत और एक्लेस्टोन के बीच गर्मागर्म बहस हो गई, जिसमें हरमनप्रीत उन्हें उंगली उठाकर कुछ कहते हुए नजर आईं।

हालात बिगड़ते देख अंपायरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, जिसके बाद एक्लेस्टोन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर लौट गईं, हालांकि वह काफी नाराज नजर आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है।

जहां तक मैच की बात है, अमेलिया केर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट (5/38) झटके, इसके बाद हेली मैथ्यूज ने 46 गेंदों में 68 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

गौरतलब है कि केर इस सीजन में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं और उन्होंने डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। वह मौजूदा पर्पल कैप होल्डर भी हैं।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading