30.5 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
खेल

गेंद को हिट करने को अब और इंतजार नहीं कर सकता : रोहित

Mount Maunganui: India’s Rohit Sharma celebrates his half century during the 5th T20I between India and New Zealand at Bay Oval, Mount Maunganui in New Zealand on Feb 2, 2020. (Photo: Surjeet Yadav)

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)| भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि वह इस समय क्रिकेट गेंद को हिट करने को बुरी तरह से मिस कर रहे हैं। वो इंतजार कर रहे हैं कि यह लॉकडाउन कब खत्म हो और वह बाहर निकलकर फिर से क्रिकेट खेलें। रोहित ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, “काश मेरे पास घर के अंदर क्रिकेट खेलने के लिए पर्याप्त जगह होती। लेकिन दुर्भाग्य से मुंबई में यह जगह बहुत ही एकांत में है और आपको अपने अपार्टमेंट में रहना होगा। हम उन लोगों की तरह भाग्यशाली नहीं हैं, जहां आपके पास खेलने के लिए अपनी जगह है।”

उन्होंने कहा, ” मैं जो कुछ भी थोड़ा बहुत कर सकता हूं, उसे करने की कोशिश कर रहा हूं। उम्मीद है, जल्द ही जिम खुलेंगे और मैं वहां जा सकता हूं।”

रोहित ने साथ ही कहा, “लेकिन निश्चित रूप से, मैं गेंद को हिट करने को बहुत मिस कर रहा हूं। जैसा कि आप सब जानते ही हैं कि मैं गेंद को बहुत दूर तक हिट करना पसंद करता हूं, लेकिन यहां पर जगह ज्यादा नहीं है। मैं अब बाहर जाकर और गेंद को हिट करने का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।”

अन्य ख़बरें

‘मैं जडेजा को अपना आदर्श मानता हूं, विटोरी को फॉलो करता हूं’: बादल बिस्वाल

Newsdesk

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 200 टी20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी 

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी भारतीय महिला टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading