18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में धर्मांतरण करने वालों के लिए होगा फांसी का प्रावधान : मोहन यादव

भोपाल, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वालों के लिए राज्य में फांसी की सजा का प्रावधान है और अब धर्मांतरण करने वालों को भी फांसी की सजा का प्रावधान किया जाएगा। राजधानी भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में मासूम बालिकाओं के साथ दुराचार करने के मामले में सरकार बहुत कठोर है। इस संबंध में फांसी का प्रावधान किया गया है। जो दुराचार करेगा, हमारी सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है। किसी हालत में ऐसे लोगों को जीवन जीने का अधिकार नहीं देना चाहते हैं। जो धर्मांतरण कराएंगे, उनको भी फांसी की सजा दिलाए जाने का प्रबंध किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि किसी भी हालत में धर्मांतरण और दुराचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की समाज विरोधी व्यवस्थाओं के खिलाफ सरकार ने संकल्प लिया है कि समाज के अंदर कुरीतियों, गलत बातों को बढ़ावा देने से कठोरता के साथ पेश आएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने आजीविका मिशन के भोपाल शहर में संचालित होने वाले चलित जैविक हाट बाजार के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading