23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

कोविड व टीकों को लेकर गलत सूचनाओं को हटाने का फेसबुक का ऐलान

सैन फ्रांसिस्को, 9 फरवरी (आईएएनएस)| फेसबुक ने अपने खुद के प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम पर कोविड-19 और इसके वैक्सीन को लेकर गलत सूचनाओं को हटाने के अपने प्रयास में और तेजी लाने का ऐलान किया है। कोविड-19 और वैक्सीन संबंधी जिन दावों को हटाया जाएगा, उसकी विस्तारित सूची में ये बातें शामिल रहेंगी जैसे कि कोविड इंसानों द्वारा निर्मित है, वैक्सीन महामारी से सुरक्षा दिलाने में कारगर नहीं है, वैक्सीन लेने से बेहतर तो बीमार हो जाना ही अच्छा है, वैक्सीन हानिकारक है, जहरीला है, इससे ऑटिज्म के होने की आशंका है इत्यादि।

सोमवार देर रात को जारी अपने एक बयान में फेसबुक ने कहा कि डब्ल्यूएचओ सहित प्रमुख स्वास्थ्य संगठनों के साथ विचार-विमर्श कर यह फैसला लिया गया है।

अमेरिका में इस हफ्ते से शुरू करते हुए फेसबुक द्वारा कोविड-19 सूचना केंद्र से लेकर स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालयों की वेबसाइट के लिंक को अपने मंच पर साझा किया जाएगा ताकि यह समझने में लोगों को मदद की जा सके कि टीकाकरण के लिए वे योग्य हैं या नहीं और इसके आगे की प्रक्रिया क्या है।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment