30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार निचले स्तरों से रिकवर होकर सपाट बंद; ट्रेंट और बीपीसीएल रहे टॉप गेनर

मुंबई, 11 मार्च। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबार सत्र में निचले स्तरों से रिकवर करके सपाट बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 74,102 और निफ्टी 37 अंक बढ़कर 22,497 पर था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,663 और निफ्टी ने 22,315 का इंट्राडे लो बनाया था। बाजार में रिकवरी की वजह ट्रेंट, बीपीसीएल, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल और हीरो मोटोकॉर्प जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी होना था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार हुआ है।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 322 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,762 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 122 अंक या 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,075 पर बंद हुआ। निफ्टी के पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, एफएमसीजी और मीडिया लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी पैक में ट्रेंट, बीपीसीएल, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी लाइफ, बजाजा ऑटो, ओएनजीसी, ग्रासिम और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे।

इंटरनल रिव्यू के दौरान बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में विसंगतियां पाए जाने के कारण इंडसइंड बैंक बाजार का टॉप लूजर था। शेयर 27.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इन्फोसिस, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, एचयूएल, सिप्ला, विप्रो, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे। असित सी.मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड के तकनीकी और डेरिवेटिव्स रिसर्च में एवीपी हृषिकेश येदवे ने कहा कि अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट के कारण भारतीय इक्विटी बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी, जिसका मुख्य कारण मंदी की आशंका और चल रहा व्यापार तनाव हैं। ट्रंप प्रशासन की आक्रामक टैरिफ नीतियों, विशेष रूप से कनाडा के साथ व्यापार युद्ध ने आर्थिक अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading