32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

आईपीएल 2025 से पहले कोलकाता पहुंचे नाइट राइडर्स

कोलकाता, 12 मार्च। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले अपने अंतिम प्री-सीजन कैंप की शुरुआत करने के लिए सिटी ऑफ जॉय पहुंचे। 12 मार्च से प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में होने वाला यह कैंप सीजन ओपनर से पहले टीम की तैयारी का आखिरी चरण होगा। प्री-सीजन कैंप में नए कप्तान और मजबूत कोचिंग स्टाफ के नेतृत्व में रणनीति को बेहतर बनाने और टीम के तालमेल को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। हेड कोच चंद्रकांत पंडित के नेतृत्व में, सहायक कोच के रूप में ओटिस गिब्सन और टीम के मेंटर के रूप में डीजे ब्रावो के शामिल होने से कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल 2025 अभियान में नई ऊर्जा आएगी।

गत चैंपियन 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेंगे। केकेआर ने आईपीएल फाइनल में चार बार भाग लिया है, जिसमें से तीन बार (2012, 2014, 2024) चैंपियनशिप जीती है। वे 2021 सीजन में उपविजेता रहे, जिसने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बेहतरीन वापसी की। नाइट राइडर्स द्वारा फ्रैंचाइज़ी संभालने के बाद से टीकेआर पुरुष टीम ने 10 वर्षों में चार बार सीपीएल चैंपियनशिप जीती है। वह कैरिबियन की सबसे सफल टीम है और पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम हारे बिना 2020 में ट्रॉफी जीतने का बेहतरीन रिकॉर्ड उनके नाम है। नाइट राइडर्स की पहली महिला टीम टीकेआर 2022 में उद्घाटन डब्ल्यूसीपीएल की चैंपियन थी। वहीं, हाल ही में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की मेजबानी में खेले गए चैंपि‍यंंस ट्राफी को अपने नाम किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में खुद पांच मुकाबले खेले और सभी में जीत दर्ज की। भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading