23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिहोरा – विश्वहिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक संपन्न ,बैठक में विश्व हिन्दू परिषद भोपाल क्षेत्र के अधिकारी हुए शामिल

विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक 8-9 मार्च को, जबलपुर विभाग के सिहोरा में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद भोपाल क्षेत्र के अधिकारी श्रीमान जुगराजधर जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता परम पूज्य संत स्वामी ब्रह्मानंद जी और माननीय प्रांत अध्यक्ष श्री सुनील जी भागचंदानी ने की। दो दिवसीय बैठक में कुल 09 सत्र हुए, जिनमें पिछले दिनों प्रयागराज में संपन्न हुई केंद्रीय बैठक के विषय, केंद्रीय प्रस्तावों का वचन किया गया।

श्रेणीश: और विभागस: बैठक के माध्यम संगठन विस्तार, दृढ़ीकरण, खण्ड स्तर और ग्राम तक कार्य पहुंचने की योजना बनी।देश, धर्म, और समाज विरोधी शक्तियों के कुत्सित षडयंत्र के विरुद्ध, ग्राम-ग्राम तक जनजागरण के माध्यम से, जिहाद और धर्मांतरण कराने वाले विधर्मियों को रोकने की योजना बनी। विहिप, केंद्र सरकार से हिन्दू मंदिरों के स्वामित्व का अधिकार, हिन्दू संस्थाओं को देने के लिए लगातार प्रयासरत रहा है।

बैठक में प्रांत मंत्री श्री उमेश माधव जी मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री श्री जीतेंद्र बर्मा जी, सह मंत्रियों (श्री प्रदीप जी गुप्ता एवं श्री राजबहादुर जी जायसवाल) सहित क्षेत्र, प्रांत, विभाग एवं 34 जिले के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी, पूर्णकालिक सम्मिलित हुए।
कुल अपेक्षित 294 में से, 254 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आगामी बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं परिषद शिक्षा वर्ग, प्रशिक्षण की योजना भी तय हुईl बैठक में संगठन कार्य को गति देने के उद्देश्य से कुछ नवीन घोषणाएं की गईं।

जिसमें प्रान्त उपाध्यक्ष अभियंता श्री सुरेश टेकाम जी, सीमा सिंह जी(सह प्रान्त संयोजिका) मातृशक्ति सहित अन्य घोषणायें हुई।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading