22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘केबीसी’ के 17वें सीजन को फिर से होस्ट करेंगे अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan confirms hosting 17th season of ‘KBC’

मुंबई, 13 मार्च। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग सीजन को भी होस्ट करेंगे। बिग बी ने खुद इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन ने यह घोषणा उस समय की है, जब ऐसी अफवाहें चली थीं कि वह (अमिताभ) शो को छोड़ सकते हैं। बीते 12 मार्च को मेकर्स ने अमिताभ का एक भावनात्मक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से कहा था कि मैं अगले सीजन में आपसे मिलूंगा। इस वीडियो में बिग बी को हिंदी में अपना आभार व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, “हर दौर की शुरुआत में एक सोच है, जो मन में आती है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी वह प्यार, वह साथ, वह अपनापन आप सभी की आंखों में देखने को मिलता है या नहीं। और हर दौर के अंत तक सच यही बन जाता है कि इस खेल ने, इस मंच ने और मैंने जितना चाहा है उससे कहीं ज्यादा मुझे मिला है, और लगातार मिलता रहता है। हमारी उम्मीद है कि यही चाह इसी तरह बनी रहे और कभी न टूटे।”

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, “जाते-जाते मैं आपसे बस यही कहना चाहता हूं कि अगर हमारी कोशिशों ने किसी की भी जिंदगी को जरा सा भी छुआ है, या यहां बोले गए शब्दों ने कोई उम्मीद जगाई है, तो मैं समझूंगा कि हमारी 25 वर्षों की जो साधना थी वह सफल हुई। तो देवी जी और सज्जनों, मैं आपसे अब अगले दौर में मिलूंगा। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखिए, अपने सपनों को जिंदा रखिए। न रुकिए, न झुकिए, आप जहां हैं जैसे हैं अनमोल हैं, मेरे प्रिय हैं और मेरे अपने हैं। फिर मिलते हैं आपसे, तब तक मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए, इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं, शुभरात्रि।”

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading