18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कांग्रेस विधायकों का परिवहन घोटाले पर विरोध प्रदर्शन

Bhopal News, 13 मार्च। मध्य प्रदेश में हुए परिवहन घोटाले को लेकर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। वे कंकाल बना हुआ काला एप्रिन पहने हुए थे और हाथ में प्रतीकात्मक सोने की ईंट लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। राज्य विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायक कंकाल बना हुआ काला एप्रिन पहनकर विधानसभा परिसर में पहुंचे और हाथ में प्रतीकात्मक सोने की ईंटें लिए हुए थे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि राज्य में हुए परिवहन घोटाले के मुख्य आरोपी अब भी पकड़ से दूर हैं। तीन जांच एजेंसियां आयकर विभाग, लोकायुक्त और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही हैं, मगर इस पूरे कांड के असली किरदार अब भी बचे हुए हैं। राज्य सरकार के मंत्री से लेकर पूर्व मंत्री और अन्य अफसर इस घोटाले में शामिल हैं। मालूम हो कि राजधानी में एक वाहन से 52 किलो सोना और 11 करोड़ नगदी बरामद हुई थी। इतना ही नहीं, एक घर से ढाई क्विंटल चांदी भी मिली थी।

परिवहन घोटाले के मामले में पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के यहां से जांच एजेंसियों को दस्तावेजों में कई अहम जानकारी मिली है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और पूर्व मंत्री सचिन यादव का आरोप है कि राज्य सरकार का बजट आता है और राज्य पर कर्ज बढ़ता जाता है, मगर भाजपा सरकार के मंत्री मालामाल होते जाते हैं। गाड़ी में भर-भरकर सोने की ईंटें ले जाई जाती हैं, बरामद होती है नगद, बरामद होता है। सरकार भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस की बात जरूर करती है, मगर कार्रवाई नहीं करती। छोटी मछलियों को पकड़ लिया जाता है, तमाम सबूत होने के बावजूद भी सरकार की जो बड़ी मछलियां हैं, उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading