23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मंत्री संजय निषाद के होली वाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन का सवाल, देश छोड़कर कहां जाएं मुसलमान

लखनऊ, 13 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद के होली खेलने वाले बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जिन्हें रंग से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं। मंत्री के इस बयान की मौलाना शहाबुद्दीन ने निंदा की है। मौलाना ने कहा कि किसी भी मंत्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए और मंत्री को समाज में नफरत पैदा करने के लिए ऐसे बयान देने का अधिकार नहीं है। मौलाना ने आगे कहा, “जब मंत्री जी ने शपथ ली थी, तब उन्होंने इस बात की कसम नहीं खाई थी कि जिन्हें रंगों से परहेज है, उन्हें देश छोड़ देना पड़ेगा। उन्होंने इस बात की शपथ ली थी कि सबके साथ न्याय होगा और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।” उन्होंने सवाल किया कि मंत्री जी बताएं कि 30 करोड़ मुसलमान देश छोड़कर कहां जाएं।

मौलाना ने कहा कि अब मंत्री जी शपथ के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो बात उन्हें शोभा नहीं देती है। उन्होंने पूछा कि क्या मंत्री जी इस तरह के बयान से देश में फसाद कराना चाहते हैं। क्या वह लोगों के बीच नफरत का जहर घोलना चाहते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसे लोगों को मंत्री पद से हटा देना चाहिए। इससे पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है। साथ ही होली की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र की तालीम देता है। अल्लाह ने कुरान शरीफ में फरमाया है कि खुदा सब्र करने वालों के साथ है। हमारे नबी ने हदीस शरीफ में फरमाया है, “अच्छा मुसलमान वो है जिसके हाथ से, पैर से, जुबान से किसी दूसरे को कोई तकलीफ न हो।” मैं अपील करता हूं कि मुसलमान इन तमाम चीजों पर अमल करें।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading