17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

वेंकटेश अय्यर ने 23.75 करोड़ रुपये के प्रेशर पर कहा- बड़ी कीमत के दबाव को नकारा नहीं जा सकता

Kolkata Knight Rider

 15 मार्च। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने माना कि आईपीएल 2025 से पहले उन पर बड़ी कीमत का दबाव है। पिछले साल की नीलामी में उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अय्यर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस सीजन में केकेआर की कप्तानी संभालेंगे। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे, टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो, मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और अय्यर ने टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए। अय्यर बड़ी कीमत में खरीदे गए थे। वह ब्रावो के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “ब्रावो टी20 क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके पास अपार अनुभव है और अनुभव से बड़ी कोई चीज नहीं होती। उन्होंने वेस्टइंडीज और विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए कई मैच जिताए हैं।” जब उनसे बड़ी कीमत के दबाव को लेकर सवाल किया गया, तो अय्यर ने स्पष्ट रूप से कहा, “हां, यह दबाव होता है, लेकिन इसे नकारा नहीं जा सकता। हालांकि, जब आईपीएल शुरू होता है, तो यह मायने नहीं रखता। मैदान पर हम सभी टीम के लिए खेलते हैं और जीत ही सबसे महत्वपूर्ण होती है।” वहीं, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं प्रबंधन का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी।” रहाणे ने खिताब बचाने की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा, “मेरे लिए सबसे जरूरी है चीजों को सरल रखना। हम इस सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।” अपनी बल्लेबाजी स्थिति पर रहाणे ने कहा, “मैं हमेशा टीम की जरूरत के हिसाब से खेला हूं और आगे भी ऐसा ही करूंगा।” मेंटोर ब्रावो ने टीम की पिछली सफलताओं को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा, “मैं पिछली सीजन की अच्छी चीजों में कोई बदलाव नहीं करूंगा।” साथ ही उन्होंने टीम के मालिक शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर भी उत्साह जताया। ब्रावो ने कहा, “शाहरुख का क्रिकेट के प्रति समर्पण शानदार है। उनकी ऊर्जा और जोश को मैं भी टीम में लाने की कोशिश करूंगा।” मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित, जिन्होंने पहले रहाणे के साथ काम किया है, ने 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच की तैयारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘हर मैच अलग होता है, और हम मुंबई कैंप से तैयारी कर रहे हैं और अब हमने यहां भी कैंप शुरू कर दिया है… हम पूरी कोशिश करेंगे।’ टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का इंतजार है, खासतौर पर ईडन गार्डन्स में। रहाणे ने कहा, “ईडन गार्डन्स लौटकर अच्छा लग रहा है। यहां का माहौल, ऊर्जा और दर्शकों का जुनून हमेशा खास होता है।” अनुभवी खिलाड़ियों, मजबूत कोर ग्रुप और जोशीले प्रशंसकों के समर्थन के साथ केकेआर इस सीजन में अपने खिताब की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading