22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

बीसीसीआई ने की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के पुरस्कार वितरण की घोषणा, 15 खिलाड़ियों और कोच को 3-3 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 20 मार्च। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईएएनएस को बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली टीम इंडिया के लिए घोषित 58 करोड़ रुपये के नकद इनाम में से 15 खिलाड़ियों और मुख्य कोच गौतम गंभीर को 3-3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इस आठ टीमों के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रुप ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद, फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

इस इनाम की राशि उन खिलाड़ियों को भी मिलेगी जो टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेले, जैसे अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर।

सैकिया ने यह भी बताया कि बाकी कोचिंग स्टाफ – बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, सहायक कोच अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट, फील्डिंग कोच टी दिलीप, और फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन व योगेश परमार, टीम डॉक्टर आदित्य दफ्तरी, थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र द्विगी, नुवान उडेनेक और दयानंद गरानी, मसाजर चेतन कुमार, राजीव कुमार और अरुण कानाडे, और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा, बीसीसीआई से जुड़े अन्य अधिकारी जैसे वीडियो एनालिस्ट हरी प्रसाद मोहन, लायजन ऑफिसर और मीडिया मैनेजर को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे।

बीसीसीआई सचिव ने बताया कि चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर को 30 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि अन्य सदस्य – सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा, एस शरत और शिव सुंदर दास को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

सैकिया ने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विजेता भारतीय टीम को लगभग 19.45 करोड़ रुपये इनाम में दिए, जो केवल खिलाड़ियों में बांटे गए। प्रत्येक खिलाड़ी को 1.43 करोड़ रुपये मिले।

सैकिया ने गुरुवार को जारी बीसीसीआई के बयान में कहा, “खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को यह इनाम देना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत और रणनीतिक खेल की बदौलत भारत विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर पहुंचा है। यह जीत सफेद गेंद क्रिकेट में भारत की श्रेष्ठता साबित करती है, और हमें विश्वास है कि टीम आने वाले वर्षों में और ऊंचाइयों को छुएगी।”

उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए समर्पण और प्रतिबद्धता ने एक नया मानदंड स्थापित किया है, और हमें विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट वैश्विक मंच पर अपना मानक ऊंचा करता रहेगा।”

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading