32.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

एक्टिंग गुरुकुल में जाने जैसा है सलमान खान के साथ काम करना : अभिलाष चौधरी

मुंबई, 24 मार्च। अभिनेता अभिलाष चौधरी सलमान के साथ अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे। चौधरी ने सलमान की प्रशंसा करते हुए उनकी मानसिक और शारीरिक शक्ति को बेजोड़ बताया। अभिनेता का मानना है कि सलमान के साथ काम करना एक्टिंग गुरुकुल में दाखिला लेने समान है। सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव पर रोशनी डालते हुए अभिलाष ने कहा, “हमने लगभग 100 दिनों तक साथ काम किया और उन्हें एक्शन में देखना – चाहे वह उनका अभिनय हो, हाई-ऑक्टेन स्टंट, डांस या डायलॉग डिलीवरी वाकई शानदार है। उनकी मानसिक और शारीरिक शक्ति बेजोड़ है। वह चीजों को इतनी तेजी से समझते और करते हैं कि उसका जवाब ही नहीं उनकी क्षमता अपने आप में एक मास्टरक्लास है।”

सिकंदर में, अभिलाष ने खलनायक ‘देवा’ का किरदार निभाया है। अभिलाष ने बताया, “इतने लंबे समय के बाद ऐसी भूमिका निभाना उत्साह से भर देने वाला है लेकिन इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि सलमान खान के साथ बड़े पैमाने पर काम करने का मौका मिला।” अभिलाष पहले भी सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। यह पहली बार है जब वह, सुपरस्टार के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। ‘ट्यूबलाइट’ में उन्होंने सोहेल खान के साथ काम किया था।

अभिलाष जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘शादी बाज’ में मुख्य नायक के रूप में दिखाई देंगे। इसके साथ ही वह फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के साथ एक पुलिस ड्रामा सीरीज में भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने पहले भाग में खलनायक के रूप में अपने प्रदर्शन के बाद एमएक्स ओरिजिनल्स के लिए ‘धहनम’ का दूसरा सीजन भी पूरा कर लिया है। अभिनेता ‘डी कंपनी’, ‘स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक’ और राम गोपाल वर्मा की तेलुगू एक्शन ‘कोंडा’ जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। अभिनेता ‘द जोया फैक्टर’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और ‘पलटन’, ‘कमांडो 3’, ‘दबंग 3’ और ‘उजड़ा चमन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी शामिल थे। फिल्मों के साथ ही अभिनेता टेलीविजन शो ‘उड़ान’, ‘परमावतार श्री कृष्ण’, ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, ‘मेरे अंगन में’ और ‘सावधान इंडिया’ में भी दिखे और दर्शकों का ब्यार बटोरा।

अन्य ख़बरें

‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ के दौरान दिग्विजय सिंह ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Newsdesk

इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

Newsdesk

भारत अब दुनिया का ‘बैक ऑफिस’ ही नहीं, ‘ब्रेन ऑफिस’ भी है : पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading