17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

यह कोई पहली बार नहीं! विवादों से रहा है कुणाल कामरा का गहरा नाता

मुंबई, 24 मार्च। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बगैर नाम लिए कसे तंज को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर सुर्खियों में हैं। कॉमेडियन के खिलाफ मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब कुणाल मुसीबतों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी वह अपने बयान को लेकर हंगामा बरपा चुके हैं। कॉमेडियन कुणाल कामरा ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ बताया। इस वीडियो की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सदस्यों ने तीखी आलोचना की और आक्रोश जताया। वीडियो के बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिवसेना के विधायक मर्जी पटेल ने एमआईडासी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ओला फाउंडर भाविश अग्रवाल से भिड़े थे कुणाल कामरा:- कामरा साल 2024 में ओला फाउंडर भाविश अग्रवाल से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री, सर्विस को लेकर तीखी बहस हुई थी। कामरा ने ओला ई-स्कूटर सर्विस सेंटर की एक तस्वीर शेयर कर ओला की खस्ताहाल सेवाओं पर सवाल उठाया था, जिसे लेकर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई थी। कुणाल और भाविश के बीच बहस इतनी बढ़ी कि भाविश ने उन्हें ये तक कह दिया कि हमारे लिए काम करो, तुम्हारे फेल कॉमेडी करियर से ज्यादा पैसे देंगे। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप:- साल 2022 में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर भारतीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की एक एडिट की गई तस्वीर शेयर की थी।

कामरा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज को एक राजनीतिक दल के ध्वज से बदलने के लिए परिवाद दाखिल की गई थी। परिवाद वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने दायर किया था। उन्होंने कामरा के सोशल मीडिया पोस्ट को भारतीय राष्ट्रीय झंडे का अपमान बताया था। इंडिगो ने लगाया था 6 महीने का प्रतिबंध:- कुणाल को साल 2020 में इंडिगो और स्पाइसजेट समेत 4 एयरलाइन्स ने प्रतिबंधित कर दिया था। उन पर एक पत्रकार को फ्लाइट में परेशान करने का आरोप था। इंडिगो ने कामरा पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया था।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading