November 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोसलपुर में अवैध रूप से बसे अपराधियों पर कसा शिकंजा

Jabalpur News। सिहोरा अनुभाग अंतर्गत पुलिस ने अवैध रूप से बसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोसलपुर क्षेत्र में कई ऐसे परिवार बिना किसी पहचान पत्र के रह रहे हैं, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है। लगातार हो रही चोरी, लूट और अवैध शराब बिक्री की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया।
एसडीओपी पारुल शर्मा के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। इस दौरान करीब 60 परिवार ऐसे पाए गए जिनके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं था। इसके अलावा, 150 किलो महुआ लाहन भी बरामद किया गया, जो अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

अन्य ख़बरें

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

गुजरात में फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा, 15 दिन के अभियान में 35 एफआईआर दर्ज

Newsdesk

बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते साइबर हमलों पर बोले एसबीआई चेयरमैन, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए आईबीए के साथ मिलकर काम कर रहा बैंक

Newsdesk

Leave a Comment