18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में महिला अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल, 25 मार्च। मध्य प्रदेश में महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में मंगलवार को राज्य कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में प्रकोष्ठ की पदाधिकारी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में महिला अपराध, दुराचार, सामूहिक दुराचार एवं नाबालिग बच्चियों की खरीद-फरोख्त, गुमशुदगी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और प्रदेश की मोहन यादव सरकार के नेतृत्व में कानून-व्‍यवस्‍था ब‍िगड़ गई है।

किरार ने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, मासूम बच्चियां और बहनें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चाहे भोपाल में बेची गई बच्चियों की बात हो, शहडोल में भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा नशीले इंजेक्शन लगाकर सामूहिक दुष्कर्म की बात हो, सागर में भाजपा पार्षद पर महिला के दुष्कर्म का मामला हो, भोपाल में एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारी पर दलित किशोरी से दुराचार का मामला हो, धार में नेशनल हाईवे पर बेटी द्वारा गाड़ी चलाने पर मारपीट का मामला हो। ये सभी मामले राज्य की कानून व्यवस्था की पोल करते हैं।

किरार ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार के संरक्षण में दुराचारी फल-फूल रहे हैं, इससे राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में मासूम बेटियों की खरीद-फरोख्त की जा रही है, उनकी गुमशुदगी की एफआईआर पर पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई करने में नाकाम है। प्रभावित परिवार न्याय की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। आंदोलनकारी सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बढ़ते अपराधों का भी जिक्र है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading