19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हैदराबाद : बीआरएस एमएलसी ने ‘10 ग्राम सोना’ वादे पर कांग्रेस के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन

Telangana news, 26 मार्च। तेलंगाना विधान परिषद में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक एमएलसी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतीकात्मक सोने की ईंटें दिखाईं, जिन पर तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी में “10 ग्राम सोना” लिखा था। यह प्रदर्शन कांग्रेस सरकार के उस वादे को उजागर करने के लिए था, जिसमें शादी के लिए योग्य महिलाओं को 10 ग्राम सोना देने की बात कही गई थी, लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया।

बीआरएस एमएलसी का कहना है कि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बड़े-बड़े वादों के दम पर सत्ता हासिल की थी। इनमें से एक वादा था कि हर योग्य महिला को उसकी शादी के लिए 10 ग्राम सोना दिया जाएगा, ताकि परिवारों को आर्थिक मदद मिल सके। लेकिन, सरकार इस वादे को निभाने में नाकाम रही। इससे लाखों परिवारों की उम्मीदें टूट गईं और कई लोग आर्थिक तंगी में फंस गए। खासकर उन बेटियों और उनके परिवारों को ठेस पहुंची, जो इस सहायता के भरोसे थे। विरोध के दौरान एमएलसी ने विधान परिषद में इन नकली सोने की ईंटों को दिखाकर सरकार पर तंज कसा।

उनका कहना था कि कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया और बीआरएस ने इसे कांग्रेस की ‘स्वर्ण विफलता’ करार दिया। बीआरएस नेताओं का आरोप है कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस अपने वादों को भूल गई, जिससे आम लोगों का भरोसा टूटा है। यह घटना तेलंगाना में सियासी हलचल को बढ़ाने वाली है। कांग्रेस सरकार पर पहले से ही कई अधूरे वादों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब बीआरएस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने अभी इस प्रदर्शन पर कोई जवाब नहीं दिया है।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading