17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकमनोरंजनराष्ट्रीय

कुणाल कामरा अपनी हरकतों से नहीं आ रहे बाज : शिवसेना नेता मनीषा कायंदे

Kunal Kamra news, 26 मार्च। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने हाल ही में कॉमेडियन कुणाल कामरा केस पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कामरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मनीषा ने कहा कि कुणाल कामरा अपनी गलत मानसिकता का बार-बार प्रदर्शन कर रहे हैं। मनीषा ने इस बयान में कहा कि कामरा ने अपनी हरकतों से समाज में नकारात्मक माहौल उत्पन्न किया है, और अब इसे सही तरीके से निपटना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के व्यवहार को हम कानूनी रूप से, पुलिस के माध्यम से और हर तरीके से संभालेंगे।

मनीषा ने यह बयान देते हुए कहा कि उन्हें अब ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा और कुणाल कामरा को उनकी हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराना होगा। वहीं, मनीषा ने दिशा सालियान मामले में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दिशा सालियान की मौत पर विवाद अब भी चर्चा में बना हुआ है, और इस मामले में दिशा के पिता ने हाल ही में सीपी ऑफिस जाकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कई नामों का उल्लेख किया गया है। इस पर मनीषा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया में है और सब जुडिस है, इसलिए इस पर कोई बयान देना वह उचित नहीं समझतीं। बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है।

वीडियो में कुणाल कामरा ने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की थी। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के हैबिटेट सेंटर में तोड़फोड़ की। शिकायत के अनुसार, कामरा ने कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक गाना गाया, जिसे शिंदे सेना ने आपत्तिजनक बताया। शिवसेना कार्यकर्ताओं का दावा है कि इसी जगह पर वीडियो शूट किया गया था, जिसके बाद उन्होंने हंगामा करते हुए सामान को तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके स्थित क्लब में तोड़फोड़ की, जहां कामरा के विवादित शो को फिल्माया गया था। कुणाल कामरा ने ‘दिल तो पागल है’ के एक हिंदी गाने की तर्ज पर पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया था। कॉमेडियन ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो क्लिप शेयर की। कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे की 2022 की बगावत का जिक्र किया, जिसके कारण शिवसेना शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट में विभाजित हो गई थी।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading