18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘शाहिद कपूर के साथ काम करना मेरे लिए एक खास पल होगा’, ईशान खट्टर ने की भाई की तारीफ

Ishaan Khatter, 29 मार्च। बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर के लिए अपने भाई और एक्टर शाहिद कपूर के साथ काम करने का विचार बेहद उत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शाहिद के साथ कैमरे के सामने आने का मौका मिला, तो वह बेहद खास होगा। ईशान ने आईएएनएस को बताया, “इस इंडस्ट्री और इस काम की खूबसूरत बात यह है कि आपको कभी नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है, यह अनिश्चित है। मुझे लगता है कि हम दोनों ऐसे लोग हैं जो अपनी सहज भावना पर बहुत भरोसा करते हैं।” ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है हम दोनों भाई एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।

मेरा मतलब है, वह मेरे बड़े भाई हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच आपसी सम्मान है और हम एक-दूसरे को अपने करियर में जगह और पूरी आजादी देते हैं।” ईशान ने कहा, “अगर हमें साथ काम करने का मौका मिला, तो मुझे लगता है कि यह एक बहुत खास पल होगा और हम इसे दर्शकों के लिए भी उतना ही या उससे ज्यादा खास बनाना चाहेंगे।” ईशान ने 2005 की फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार स्क्रीन पर मौजूदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने आगे कहा, “जहां तक कहानी की बात है, यह किसी भी जोनर की हो सकती है, मुझे लगता है मैं अपने किरदार में पूरी तरह डूब कर काम करने को तत्पर रहूंगा।” बता दें कि ईशान “द रॉयल्स” की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह भूमि पेडनेकर के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। टीजर के अनुसार, ईशान मोरपुर के शाही सिंहासन के करिश्माई उत्तराधिकारी अविराज सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वह भूमि के किरदार सोफिया कनमनी शेखर से मिलते हैं, जो एक प्रेरित और सीधी-सादी सीईओ है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading