23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार : गांधी मैदान में ईद के जश्न में सीएम नीतीश कुमार हुए शामिल, दी मुबारकबाद

patna news 31 मार्च। रमजान के पाक महीने के बाद आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। इस खास मौके पर वे पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक टोपी पहनकर प्रदेशवासियों और मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।” बीती शाम अपने शुभकामना संदेश में सीएम नीतीश ने कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों द्वारा की गई इबादतों से घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शांति व समृद्धि आएगी। उन्होंने कामना जताई कि समाज में अमन-चैन और भाईचारा हमेशा कायम रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक मौके पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। मेरी दुआ है कि खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करे और हमारा जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे।” इसके साथ ही सीएम ने भारत की सांस्कृतिक एकता को रेखांकित करते हुए कहा, “भारत एक महान देश है, जहां विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के बीच प्रेम, सौहार्द्र और सहिष्णुता अनुकरणीय है। यहां सभी लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शिरकत करते हैं और आपसी सम्मान के साथ खुशियां बांटते हैं। यही हमारी ताकत है, जो प्रदेश और देश को मजबूत बनाती है।” वहीं, बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित सैनिक बारीक ग्राउंड में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। हजारों की संख्या में जुटे नमाजियों ने अल्लाह से अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी।

सुबह से ही ईदगाह में चहल-पहल देखी गई। लोग नए कपड़ों में सजे-धजे एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने जरूरतमंदों को दान दिया और मीठे पकवानों के साथ ईद की खुशियों को साझा किया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment