22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

स्पाइसजेट 12 फरवरी से शुरू करेगा 24 नई घरेलू उड़ानें

नई दिल्ली, 11 फरवरी | बजट फ्लाइट की सुविधा देने वाली एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने 12 से 20 फरवरी के बीच 24 नई घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही स्पाइसजेट ऐसी पहली और एकमात्र एयरलाइन कंपनी होगी, जो अजमेर को मुंबई और अहमदाबाद से जोड़ेगी। इसके साथ ही कंपनी की वह प्रतिबद्धता भी नजर आती है जो उसने मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए तय की है।

इन नई उड़ानों में जैसलमेर को दिल्ली और अहमदाबाद से जोड़ने वाली 4 नई सीजनल फ्लाइट भी शामिल हैं। इसके अलावा यह अहमदाबाद- बेंगलुरु – अहमदाबाद, कोलकाता – गुवाहाटी और गुवाहाटी – दिल्ली मार्गों पर भी अपनी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।

सीजनल फ्लाइट 12 फरवरी से 13 मार्च के बीच संचालित की जाएंगी। वहीं बाकी फ्लाइट 19 फरवरी से शुरू होंगी। एयरलाइन इन रास्तों पर बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर क्यू400 विमानों को तैनात करेगी।

स्पाइसजेट की चीफ कमर्शियल ऑफिसर शिल्पा भाटिया ने कहा, “हम अपने घरेलू नेटवर्क में 24 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। अजमेर को दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद से सफलतापूर्वक जोड़ने के बाद अब हम मुंबई से अजमेर के लिए रोजाना फ्लाइट का संचालन शुरू करेंगे। स्पाइसजेट अहमदाबाद को भी अमृतसर से जोड़ेगी और हमें उम्मीद है कि इस मार्ग पर बहुत से तीर्थयात्री और पर्यटक यात्रा करेंगे।”

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading