26.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

ट्रेड वार से गिरा शेयर बाजार, निवेशकों को ईयू और अन्य देशों की जवाबी कार्रवाई पर रखनी होंगी निगाहें: एक्सपर्ट्स

Share Market News । भारतीय शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट पर एक्सपर्ट्स ने सोमवार को कहा है कि निवेशकों को अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के जवाब में यूरोपीय यूनियन (ईयू) और अन्य देशों की कार्रवाई पर निगाह रखनी होगी। मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि शेयर बाजार में आज हुई करीब 4 प्रतिशत की गिरावट अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के जवाब में चीन की ओर से 34 प्रतिशत टैरिफ के कारण है। शाह ने आगे कहा, “सभी निवेशक जानते हैं कि टैरिफ से किसी भी देश को भी फायदा नहीं होने वाला है और इस वजह से दुनिया के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।” उन्होंने आगे कहा कि शेयर बाजार में आगे का एक्शन यूरोपीय यूनियन (ईयू) और अन्य देशों की कार्रवाई पर निर्भर करेगा।

अर्थशास्त्री, पंकज जयसवाल ने आईएएनएस को बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया पहली बार रिसेट मोड में है, जिसके कारण भारत समेत दुनिया के शेयर बाजारों में भारी गिरावट हुई है। ट्रेड वार के कारण दुनिया में मंदी और महंगाई का खतरा है और इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर ही होगा। ट्रेड वार से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में है। सेंसेक्स 2,849 अंक या 3.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,515 और निफ्टी 910 अंक या 3.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,991 पर था। अधिकांश एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गई। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सियोल और हांगकांग में 11 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।

रेसिप्रोकल टैरिफ के कारण शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई। डाओ 5.50 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक लगभग 5.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 2.67 प्रतिशत गिरकर 63.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 2.69 प्रतिशत गिरकर 60.31 डॉलर प्रति बैरल पर है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading