19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
खेल

11 करोड़ 25 लाख का खिलाड़ी ‘सेंचुरी’ के बाद खामोश, ईशान किशन ने पिछले 4 मैच में बनाए सिर्फ 21 रन

Ishan Kishan, 7 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 106 रनों की पारी खेलने के बाद खामोश हो गया है। ईशान किशन ने इस सीजन में बतौर खिलाड़ी पहली सेंचुरी जड़ी थी, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को उम्मीद थी कि वह अपना प्रदर्शन आगे भी जारी रखेंगे। लेकिन, ईशान किशन ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए हैं। पहले मैच की पारी के बाद ईशान किशन विपक्षी दलों के सामने रन बनाने में जूझ रहे हैं। चलिए आपको आंकड़े के साथ समझाते हैं। ईशान किशन ने 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के सामने 106 रनों की पारी खेली। 27 मार्च को लखनऊ सुपरजाइंट्स के सामने वह शून्य पर आउट हुए। 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के सामने 2 रन बनाकर आउट हुए। 3 अप्रैल को केकेआर के सामने भी वह 2 रन बनाकर आउट हुए। 6 अप्रैल को गुजरात जाइंट्स के सामने 17 रन बनाकर आउट हुए।

एक तरफ, पिछले चार मैचों में ईशान किशन का बल्ला नहीं चला है तो दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद को भी इन सभी मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया था। लेकिन, 27 मार्च को लखनऊ सुपरजाइंट्स के सामने पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद हार का सिलसिला जारी रहा। 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के सामने 7 विकेट से हार हुई।

3 अप्रैल को केकेआर के सामने 80 रनों से और 6 अप्रैल को गुजरात जाइंट्स के सामने 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें कि इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था। वह इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन, टीम के लिए पहले मैच को छोड़कर वह बड़ा स्कोर बनाने में लगातार फेल हो रहे हैं। टूर्नामेंट में मिली चार हार के बाद प्वाइंट टेबल में 10वें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद खिसक गई है। 5 मैच में हैदराबाद के पास 2 अंक हैं और नेट रन रेट -1.629 है

अन्य ख़बरें

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Newsdesk

एक ही मैच में बने 859 रन, श्रीलंका ने वनडे इतिहास का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया

Newsdesk

अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं’: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading