July 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, चार शातिर गिरफ्तार, 1.25 करोड़ के जेवरात बरामद

Indore crime news today , 7 अप्रैल। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर की पुलिस ने एक बड़े नकबजनी गिरोह का खुलासा किया है। पकड़े गए चार आरोपियों के पास से लगभग 1.25 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। वहीं, उनका एक साथी फरार है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर जोन-एक तेजाजी नगर सहित कई अन्य इलाकों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थीं। पुलिस इस तरह की चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए लंबे अरसे से रणनीति पर काम कर रही थी।

पुलिस को मिली सफलता का ब्योरा देते हुए डीसीपी विनोद मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने इन चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को पकड़ा तो बड़े खुलासे हुए।

बताया गया कि नकबजनी की वारदात करने वाले बाकां टांडा के शातिर नकबजनी गैंग के सदस्य बड़े शातिर होते हैं। इस गिरोह के सदस्य विभिन्न इलाकों में अपना अभियान चलाते थे और जो भी सुनसान मकान या कम सदस्यों वाले आवास नजर आते, तो उन्हें अपना निशाना बनाते।

डीसीपी मीणा ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के माल को विभिन्न स्थानों पर बेचे जाने की बात कही, तो पुलिस ने कई कारोबारियों से संपर्क किया और लगभग 1.25 करोड़ के सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए। यह अंतरराज्यीय गिरोह है और इसमें अलग-अलग इलाकों के सदस्य शामिल है।

बताया गया है कि ये शातिर बदमाश बंद पड़े मकान के तालों को तोड़कर अपनी साज‍िश को अंजाम देते थे। इस गिरोह के पास से पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में प्रयोग में लाए जाने वाले औजार कटर, फालिया, टॉमी आदि को बरामद किया है।

पुलिस ने 1.60 किलो सोने के जेवरात और 6.24 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए, जिसकी कीमत करीबन 1.23 करोड़ है। इसके अलावा 3 लाख रुपए और दो पहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जेलों में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 102 बंदियों की हुई हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच

Newsdesk

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जेलों में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 102 बंदियों की हुई हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच

Newsdesk

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, गर्भवती महिलाओं से लाभ लेने की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading