21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘रेड-2’ का ट्रेलर आउट, ‘दादा भाई’ के नाम वारंट लेकर पहुंचे ‘अमय पटनायक’

raid 2 trailer, 8 अप्रैल। अजय देवगन स्टारर ‘रेड-2’ का ट्रेलर आउट हो चुका है। एक बार फिर से ‘अमय पटनायक’ काला धन जमा करने वाले सत्ताधारी के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आएंगे। ‘रेड 2’ के ट्रेलर में अजय देवगन और ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, “एक तरफ सत्ता, दूसरी तरफ सच। ये रेड अब और बड़ी हो चुकी है।” 2 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में ‘अंदर शस्त्रधारी देख रहे हो, बाहर सरकारी कर्मचारी देख रहे हो’, ‘किसने कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं’ जैसे दमदार डायलॉग के साथ रोमांच का हाई लेवल है। ‘अमय पटनायक’ 75वां छापा ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के घर में मारने पहुंचे।

फिल्म में रितेश देशमुख एक प्रभावशाली राजनेता के रूप में एकदम अलग तरह के किरदार में हैं। वहीं, अजय देवगन फिर से ईमानदार ऑफिसर के रूप में छाने को तैयार हैं। दादा भाई अपनी चालें चलते हैं। वहीं, उन्हें विफल करने में जुटे निडर आईआरएस अधिकारी पटनायक की हिम्मत इस बार और भी बढ़ती दिखी। इस बार वह 4,200 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले को सुलझाते नजर आएंगे। ‘रेड 2’ के निर्माताओं ने रिलीज डेट की हाल ही में घोषणा की और बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल 1 मई को रिलीज होगी। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में तैयार ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। साल 2018 में आई ‘रेड’ के सीक्वल ‘रेड 2’ आयकर विभाग के अधिकारियों के वास्तविक जीवन की आयकर छापों पर आधारित है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा निर्माताओं ने अप्रैल 2020 में की थी, जिसका प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था।

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading