34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आगरा: होटल में प्रेमिका के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित होटल किंग पार्क एवेन्यू में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक युवक ने युवती के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। युवक की पहचान चंद्रशेखर जाट के रूप में हुई है, जो टेढ़ी बगिया सैनिक नगर का निवासी है और चांदी के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है।

झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर मंगलवार को घटिया आजम खां क्षेत्र स्थित होटल में अपनी महिला मित्र के साथ पहुंचा था। दोनों ने अपनी आईडी देकर कमरा बुक कराया था। करीब एक घंटे बाद होटल के स्टाफ को अचानक चीखने की आवाजें सुनाई दीं। वायरल वीडियो मे चंद्रशेखर आग मे लपटा हुआ भागता हुआ दिखाई दे रहा था

होटल कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। युवती के दोनों हाथ भी इस हादसे में झुलस गए

पुराने रिश्ते का दर्दनाक अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि चंद्रशेखर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं युवती की भी शादी हो चुकी थी लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत हो रही थी। हाल ही में युवती की दूसरी शादी तय हो गई थी, जिससे नाराज़ होकर चंद्रशेखर ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया।

युवती ने बताया कि होटल में बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने बैग से एक बोतल निकाली और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

जांच जारी, होटल का कमरा सील
डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए होटल का कमरा सील कर दिया गया है। युवती को उसके पिता के सुपुर्द किया गया है और चंद्रशेखर का इलाज जारी है। पुलिस ने युवती के बयान और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला रही है और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें चंद्रशेखर आग की लपटों से घिरा हुआ भागता नजर आ रहा है।

अन्य ख़बरें

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

तृणमूल ने बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की

Newsdesk

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading