June 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह के संयोजन में आयोजित परिचर्चा में एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियो के समक्ष प्रबुद्ध वर्ग ने रखी बात

Jabalpur news today। शहर हित के किसी मुद्दे पर हर वर्ग के लोग एक साथ आकर एक मंच पर अपनी बात रखे ऐसा सकारात्मक प्रयास कहीं और देखने में नहीं आता, नई उड़ानों को लेकर जिस तरह का आयोजन यहां हुआ है मैने देश के किसी भी शहर में ऐसा आयोजन नही देखा, इसके लिए कार्यक्रम के संयोजक मंत्री श्री राकेश सिंह बधाई के पात्र है, यह बात एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर लाइंस के चीफ कमर्शियल ऑफिसर श्री अंकुर गर्ग ने लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के संयोजन में “जबलपुर में नई उड़ानों की आवश्यकता और संभावनाओं” पर आयोजित परिचर्चा के दौरान होटल नर्मदा जैक्शन में कही।

जबलपुर में नई उड़ान प्रारंभ करने हेतु लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर लाइंस के अधिकारियो को जबलपुर आमंत्रित किया था जिसे स्वीकार कर एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर लाइंस के चीफ कमर्शियल ऑफिसर श्री अंकुर गर्ग एवं वाइस प्रेसिडेंट नेटवर्क प्लानिंग श्री शशिकुमार चेटिया जबलपुर पधारे और परिचर्चा में शामिल हुए।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के श्री अंकुर गर्ग ने कहा कहा एयर इंडिया एक्सप्रेस टाटा समूह की अनुशांगिक एयर लाइंस है,  हमने थोड़े वर्ष पहले ही वायूसेवा प्रारंभ की है। कुछ माह पूर्व मंत्री श्री सिंह ने हमसे दिल्ली में भेंट की थी तब उन्होंने जबलपुर से उड़ान प्रारंभ करने की चर्चा की थी तब हमारे प्लान में जबलपुर नही था तब उन्होंने जबलपुर आने का आमंत्रण दिया और आज जब यहां आकर देखा तो जैसा सोचा था इससे बढ़कर जबलपुर में संभावना देखी है और निश्चित रूप से आने के बाद जो अनुभव होता है वह कोई डाटा नही बता सकता।

उन्होंने कहा डेढ़ साल पहले हम 24 शहरो में उड़ाने थी आज हम 38 शहरो से काम कर रहे है, जब हम किसी शहर से नई उड़ान प्रारंभ करने का प्लान करते है तो चाहते हैं एक साथ ज्यादा सेक्टर में फ्लाइट प्रारंभ कर सके कोशिश तो पूरी करते है पर एयर क्राफ्ट की कमी की वजह से विलंब होता है इसीलिए जबलपुर वासियों को आस्वस्त करना चाहते है कि थोड़ा सब्र करने की जरूरत है हम जबलपुर से उड़ान करने पर विचार करेंगे।

परिचर्चा की शुरुआत में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने स्वागत उद्बोधन और प्रस्तावना रखते हुए कहा 2004 के पहले जबलपुर में एयर पोर्ट के नाम पर एक हवाई पट्टी हुआ करती थी जहां गाय चरा करती थी, और इस हवाई पट्टी का उपयोग सेना के विमानों के लिए हुआ करता था, यहां कभी भी 45 दिनों से ज्यादा कोई उड़ान नहीं चली थी, जब मै सांसद बना तब जबलपुर की उन्नति और विकास के लिए कनेक्टिविटी को बेहतर माध्यम मानकर प्रयास प्रारंभ किया और किंगफिशर, जूम, एयर डेक्कन, स्पाइस जेट, इंडिगो जैसी एयर लाइंस ने यहां से अपनी उड़ाने प्रारंभ की और एक समय जबलपुर से देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, के लिए वायुसेवा उपलब्ध थी किंतु समय समय पर एयर लाइंस ने उड़ाने कम और ज्यादा की पर हमारे प्रयास लगातार जारी रहे और आज भी एयर इंडिया एक्सप्रेस के सामने हम जबलपुर की संभावनाओं को लेकर आज यह प्रयास कर रहे है, और हमे पूरी उम्मीद है कि जबलपुर जो पूर्वी मध्यप्रदेश का गेटवे है यहां से नई उड़ान प्रारंभ होने से न केवल मप्र के कई शहरों को लाभ मिलेगा बल्कि एयर लाइंस को भी फायदा होगा।

*पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जबलपुर में संभावनाओं को किया व्यक्त*

परिचर्चा में लेखक विचारक और आईटी एक्सपर्ट श्री प्रशांत पोल ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जबलपुर और आसपास के क्षेत्र के पर्यटन, उद्योग, व्यापार, शिक्षा आदि क्षेत्र की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से जबलपुर में नई उड़ानों की आवश्कता है।

*विभिन्न सेक्टर के प्रतिनिधियों ने रखी बात*

परिचर्चा में प्रमुख रूप से जस्टिस डीएम धर्माधिकारी ने बात रखते हुए कहा जबलपुर के विकास के लिए मंत्री राकेश सिंह का अद्भुत आयोजन किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल पीएफ शेखावत ने कहा श्री राकेश सिंह द्वारा सबको साथ लेकर जनहित के लिए किया प्रयास सराहनीय कदम है इसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा।

परिचर्चा में एयर इंडिया एक्सप्रेस के उच्च अधिकारियों के समक्ष जबलपुर के विभिन्न सेक्टर के प्रतिनिधियों ने  संभावनाओं और आवश्यताओ पर अपनी बात रखते हुए कहा जबलपुर अपार संभावनाओं का क्षेत्र है और यहां से प्रमुख शहरों केलिए नई उड़ान प्रारंभ होने से जबलपुर ही नहीं अपितु पूरे महाकोशल क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल संजय सेठी एडवोकेट जनरल श्री प्रशांत सिंह, डॉ राजेश धीरावानी, श्री अमित जसूजा, श्री दीपक अरोरा, श्री अखिल मिश्रा, श्री आशीष कोठारी, श्री सौरभ बड़ेरिया, श्री रोहित खटवानी, श्री तारु खत्री, श्री विश्व मोहन, श्री वरुण बिल्ला, श्री संदीप विजन, श्री नितिन शर्मा, श्री संजय मल्होत्रा जी ने अपनी बात रखी।

परिचर्चा में जनप्रतिनिधि, सेना के अधिकारी, रिटायर्ड जस्टिस, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, होटल ऑनर्स, ऑटोमोबाइल ऑनर्स, बिल्डर एवं कांट्रेक्टर, डॉक्टर्स, अधिवक्ता गण, आई टी कंपनी, इंडस्ट्रियलिस्ट, माइंस ऑनर्स, ज्वेलर्स, एजुकेशन इंस्टीट्यूट, ट्रेवल एजेंट्स, महाकोशल चेंबर ऑफ कॉमर्स, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रनिक मीडिया, चार्टर्ड एकाउंटेंट, ट्रेडर्स ने उपस्थित होकर जबलपुर की बात रखी।

कार्यक्रम में रिटायर्ड चीफ जस्टिस (हरियाणा, पंजाब) श्री आर एस झा, श्री डी एम धर्माधिकारी (रिटायर्ड जस्टिस सुप्रीम कोर्ट), श्री एच पी सिंह (रिटायर्ड जस्टिस) , राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, डी आर एम रेलवे श्री कमल कुमार तलरेजा, कुलगुरु प्रो राजेश वर्मा, कुलगुरू प्रो पीके मिश्रा, रजिस्टार डॉ एस एस तोमर, कुलगुरु डॉ अशोक खंडेलवाल, रजिस्टार डॉ प्रवीण त्रिपाठी, सीजीएम ओएफके  शैलेश बवरबाल, सीजीएम व्हीकल फैक्ट्री एस के भोला, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जीसीएफ राजीव गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ओएफके शशांक गर्ग, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष एड डीके जैन, सचिव एड परितोष त्रिवेदी, जिला बार अध्यक्ष एड मनीष मिश्रा, कलेक्टर दीपक सक्सेना, डीआईजी संपत उपाध्याय, एसपी संपत उपाध्याय, निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव , डॉ कैलाश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सुधीर दत्त, डॉ जितेन्द्र जामदार, सावलदास खत्री, सुरेश आसवानी, पिंकी जैन, सुधीर भागचंदानी,  कमल ग्रोवर, नितिन बरसईंया, अजय बख्तावर, संदीप भूरा, शंकर नागदेव, आशीष शुक्ला , अनूप शाह, राजेंद्र गहरवार, उज्ज्वल शुक्ला, चैतन्य भट्ट, विप्लव अग्रवाल, संजीव चौधरी, गिरीश पाण्डेय पंकज शुक्ला, ओमप्रकाश अग्रवाल विवेक शर्मा युवराज गढ़वाल हेमराज अग्रवाल बसंत घोड़ावत नितिन चंडोक के साथ प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

भूमि खरीद विवाद पर घिरे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, कांग्रेस बोली-निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री दें इस्तीफा

Newsdesk

विधान परिषद चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर भाजपा सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई: आर अशोक

Newsdesk

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने दी समिति गठन को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading