September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मुस्लिम समुदाय को वक्फ एक्ट की खूबियों को बताएगी बीजेपी, कार्यशाला का आयोजन

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। हाल ही में संसद के दोनों सदनों में पास हुए वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। इस नाराजगी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने इस कानून की खूबियों को मुस्लिम समाज के बीच बताने का निर्णय लिया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अब देशभर में जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस बिल के फायदों के बारे में जानकारी देंगे। इस संबंध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू समेत पार्टी के कई अन्य प्रमुख नेता भाग लेंगे। इस कार्यशाला में जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगे की कार्य योजना पर चर्चा करेंगे।

कार्यशाला का उद्देश्य भाजपा के कार्यकर्ताओं को वक्फ कानून की विशेषताओं के बारे में पूरी जानकारी देना है, ताकि वे इसे आम लोगों तक पहुंचा सकें। कार्यशाला के बाद इन कार्यकर्ताओं को देशभर में मुस्लिम समाज के बीच इस कानून के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य सौंपा जाएगा। यह कदम भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक्फ संशोधन बिल को लेकर उठाए गए सकारात्मक कदमों के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए है, जिससे कि इस कानून को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर किया जा सके।

ज्ञात हो कि लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद 5 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे मंजूरी दी थी, और 8 अप्रैल से यह कानून पूरे देश में लागू हो गया है। इस बिल के लागू होने के बाद भाजपा का प्रयास है कि मुस्लिम समुदाय के बीच इसके फायदों को सही तरीके से पेश किया जाए, ताकि लोगों में इस बिल को लेकर भ्रांतियों को खत्म किया जा सके।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं ‘ब्रिक्स’ की उपलब्धियां, बोले- विविधता और सहयोग ही हमारी असली ताकत

Newsdesk

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading