18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में दिखेंगी करीना कपूर, अभिनेत्री बोलीं ‘ये सपने के सच होने जैसा’

Meghna Gulzar

मुंबई, 14 अप्रैल। अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्म निर्माता-निर्देशक मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी। करीना के अपोजिट अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे। मनोरंजक क्राइम-ड्रामा ‘दायरा’ अपराध, सजा और न्याय के बीच के संघर्ष को उजागर करती है और वर्तमान समाज की परेशानियों को पर्दे पर उतारती है। फिल्म में करीना और पृथ्वीराज अपनी मजबूत भूमिकाओं के साथ काम करने को तैयार हैं। फिल्म के बारे में करीना ने कहा, “हिंदी सिनेमा में 25 साल पूरे होने के मौके पर मैं अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं, जिसकी निर्देशक मेघना गुलजार हैं।

‘तलवार’ से लेकर ‘राजी’ तक, मैं उनके काम की प्रशंसक रही हूं और उनके प्रोजेक्ट में काम करना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है।” अभिनेत्री ने अभिनेता पृथ्वीराज की तारीफ करते हुए कहा, “फिल्म में टैलेंटेड पृथ्वीराज के साथ काम करने का अवसर भी एक मुख्य आकर्षण है और मैं फिल्म की साहस और विचारों से भरी कहानी से आकर्षित हूं।

‘दायरा’ एक ऐसे सिनेमाई अनुभव का वादा है, जो चुनौती देने के साथ प्रेरित भी करता है और मैं इस शानदार फिल्म में मेघना, पृथ्वीराज और जंगली पिक्चर्स की टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” पृथ्वीराज ने कहा, “जब मुझे स्क्रिप्ट सुनाई गई, तो मुझे पता चल गया था कि मुझे यह फिल्म करनी है। मुझे यह इतनी पसंद आई कि मैं अपने किरदार और कहानी के आगे बढ़ने के साथ-साथ उसके द्वारा पेश किए जाने वाले पहलुओं के साथ पूरी तरह से जुड़ गया था।

यह कई स्टेज से होकर गुजरती है और निश्चित रूप से इस फिल्म के साथ लोग जुड़ाव महसूस करेंगे। मेघना गुलजार के विजन, जंगली पिक्चर्स और करीना कपूर जैसी कलाकार के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव होगा। ‘दायरा’ एक ऐसी कहानी है जो अपनी तरह की अनूठी है और सामाजिक मानदंडों, अपराध और सजा की दुनिया में गहराई से उतरती है।” मेघना गुलजार ने कहा, “दायरा एक ऐसी कहानी है जो आपको उस समाज और उसकी संस्थाओं के बारे में सोचने पर मजबूर करती है, जिसमें हम रहते हैं। सह-लेखकों सीमा और यश के साथ सही और गलत के भीतर के पहलुओं को उजागर करना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों था।

करीना और पृथ्वीराज के कमाल के अभिनय से फिल्म की कहानी और भी बेहतर बन जाती है। जंगली पिक्चर्स के साथ काम करना हमेशा रचनात्मक रूप से संतोषजनक होता है, ये ऐसी कहानियों को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं जो सम्मोहक होती हैं और जिन्हें बताने की मांग होती है।” प्री-प्रोडक्शन में चल रही ‘दायरा’ की कहानी को यश, सीमा और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखा है। ‘सैम बहादुर’ की सफलता के बाद, यह मेघना की अगली निर्देशित फिल्म है।

करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए घोषणा की और मेघना गुलजार के साथ काम करने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मेरा मानना है कि मैं एक डायरेक्टर की एक्टर हूं (ऐसी अभिनेत्री जो निर्देशक की इच्छानुसार काम करती है) और इस बार मैं हमारे सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक, मेघना गुलजार और शानदार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं इनके काम की प्रशंसक हूं। अपनी ड्रीम टीम ‘दायरा’ से बस यही कहूंगी आइए मिलकर आगे बढ़ते हैं।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading