18.2 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

12 साल में की 100 फिल्में, मौत के वक्त दो महीने की प्रेग्नेंट थीं ‘सूर्यवंशम’ फेम सौंदर्या

मुंबई, 16 अप्रैल। 17 अप्रैल 2004 वो काला दिन था, जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब अभिनेत्री में से एक सौंदर्या या सौम्या सत्यनारायण की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। महज 31 साल की उम्र में सूर्यवंशम की राधा ठाकुर दुनिया को अलविदा कह गईं। अभिनेत्री की सफलता का आलम तो यह था कि वह 12 साल में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कीं। बताते हैं कि मौत के वक्त अभिनेत्री दो महीने की प्रेग्नेंट थीं। 

सौंदर्या को न केवल साउथ सिनेमा में, बल्कि बॉलीवुड में भी उनके काम के लिए दर्शक काफी पसंद करते हैं। अमिताभ बच्चन स्टारर सूर्यवंशम में राधा ठाकुर का किरदार उन्होंने बखूबी पर्दे पर निभाया। हिंदी के साथ ही राधा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयाली समेत अन्य भाषाओं में भी कई फिल्में कीं। 12 साल के करियर में लगभग 100 फिल्में करने वाली सौंदर्या ने साल 2003 में एक इंजीनियर से शादी की थी।

उन्होंने मौत से कुछ दिन पहले ही एक फिल्म निर्देशक को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी और कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेने की बात कही थी। लेकिन इससे पहले उनकी प्लेन क्रैश में मौत हो गई।

सौंदर्या का जन्म 18 जुलाई 1972 को बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता का नाम केएस सत्यनारायण था, जो लेखक और फिल्म निर्माता थे। सौंदर्या ने साल 1992 में कन्नड़ फिल्म ‘बा नाना प्रिथीशु’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। साल 2002 में सौंदर्या की कन्नड़ फिल्म ‘द्वीपा’ आई, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राज्य फिल्म पुरस्कार अपने नाम करने वाली अभिनेत्री की जिंदगी भले ही छोटी थी, मगर शानदार करियर की वजह से वह दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।

बता दें, सौंदर्या लेडी सुपरस्टार थीं, जो अमिताभ बच्चन रजनीकांत, ममूटी, मोहनलाल, विष्णुवर्धन, कमल हासन समेत अन्य सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी थीं।

उन्हें फिल्मफेयर और नंदी पुरस्कार भी मिला। अभिनय की दुनिया में सफलता का परचम लहराने वाली अभिनेत्री ने शादी के एक साल बाद 2004 में राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।

कहते हैं कि मौत के रूप में एक रैली उन्हें खींचकर ले गई। तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित एक रैली में शामिल होने के लिए सौंदर्या फ्लाइट से रवाना हुईं और थोड़े समय बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या के साथ उनके भाई अमरनाथ की भी मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading