23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारतीय टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया गया

मुंबई, 17 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर के कॉन्ट्रैक्ट को बीसीसीआई ने समाप्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति में अभी एक साल भी नहीं हुआ है। नायर को पिछले साल जुलाई में गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया था। टेस्ट क्रिकेट में घर पर न्यूज़ीलैंड से 3-0 और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 की हार के बाद बीसीसीआई ने रिव्यू मीटिंग की थी, उसके बाद नायर की विदाई हुई है। इस मीटिंग में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के अलावा मुख्य कोच गौतम गंभीर, टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर शामिल थे। मुंबई के ऑलराउंडर नायर ने भारत के लिए तीन वनडे मैच खेले हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में भी गंभीर के सहायक कोच रह चुके हैं, जहां 2024 में टीम ने खिताब जीता था।

नायर ने कभी घरेलू क्रिकेट में कोचिंग नहीं की है, लेकिन वह कई अंतराष्ट्रीय और युवा खिलाड़ियों, जैसे- रोहित, दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवंशी के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में केएल राहुल ने अपनी सफेद गेंद की सफलता का श्रेय नायर को दिया था और कहा था कि भारतीय टीम में आने के बाद उन्होंने नायर के साथ अपनी बल्लेबाजी पर बहुत काम किया है। जनवरी में ही जब बीसीसीआई ने सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सितांशु कोटक को टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था, तब ही नायर के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने नायर और सैकिया से इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया मांगी है।

अन्य ख़बरें

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

मुंबई इंडियंस ने कोचिंग सेटअप काे दिया ‘नया लुक’, पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment