23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पहलगाम हमले की मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित नेताओं ने की निंदा और बताया कायराना हरकत

Pahalgam terror attack, 23 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस कायराना हरकत की देशवासी निंदा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है। साथ ही कहा है कि आतंकियों को अपने कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। बीते मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें कई लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आतंकी हमले को लेकर कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों की जान गई है। मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस घृणित कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि हमले में सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। उन्होंने आगे कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा देश एकजुट है, आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी और इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को अवश्य मिलेगा।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में कई पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले में निर्दोष नागरिक के कालकवलित होने का हृदयविदारक समाचार सुनकर मन द्रवित है। आतंकियों को इस कुकृत्य का करारा जवाब दिया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को शांति दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment