23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ताड़ी एक प्राकृतिक पदार्थ, इसे शराब की श्रेणी में रखा जाना उचित नहीं : चिराग पासवान

पटना, 29 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी शराबबंदी कानून से ताड़ी को अलग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ताड़ी एक प्राकृतिक पदार्थ है, जिसे शराब की श्रेणी में रखा जाना उचित नहीं है। लंबे समय से ताड़ी व्यवसाय से पीढ़ी दर पीढ़ी लोग जुड़े है और उसी के अनुसार उसे देखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ताड़ी व्यवसाय को बंद नहीं करना चाहिए। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग भी कई बार इसकी मांग कर चुके हैं कि ताड़ी व्यवसाय को शराबबंदी कानून से निकालकर जो लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें जुड़े रहने देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि राजद के नेता तेजस्वी यादव भी ताड़ी को शराबबंदी कानून से अलग करने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष द्वारा पाकिस्तान को लेकर दिए जा रहे बयानों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि पहलगाम घटना पर विपक्ष को किसी भी तरह का गलतबयानी नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपनी भूमिका को समझना चाहिए। विदेश में उनके बयान का गलत मतलब निकाला जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धूमिल होगी। ये बात उन्हें भी सोचना चाहिए। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि इस घटना को लेकर सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए। बिहार की राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने बेबाकी से कहा कि हमने बिहार को लेकर ही राजनीति शुरू की थी और ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ का नारा दिया। यह तय है कि हमें बिहार की राजनीति करनी है और यह बात आप समझ लीजिए कि हम बिहार में ही राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र की राजनीति से कोई ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, लेकिन इसको लेकर जब पार्टी का आदेश होगा, उसके बाद ही हम कुछ बता पाएंगे, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि महागठबंधन में ही घटक दलों के बीच खींचतान चल रही है। विपक्षी गठबंधन को अपनी चिंता करनी चाहिए। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। महागठबंधन में ही कांग्रेस और राजद के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। विधानसभा चुनाव आते-आते दोनों की राहें अलग हो जाएंगी और एक टूटा महागठबंधन देखने को मिलेगा। पहलगाम की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि घटना कैसे हुई, किसकी चूक थी, यह जांच का विषय है। लेकिन, पूरा देश इस घटना को लेकर आतंकियों और उनके आकाओं पर कड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों लोगों की जो आस है, उसे जरूर पूरा करेंगे और खून का बदला खून से लिया जाएगा। आतंकियों और उनके आकाओं को किसी भी हालत में भारत की सरकार नहीं छोड़ेगी।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading