24.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सिर्फ एक को मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पाकिस्तान को धमकी; टारगेट पर ये आतंकी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले का बदला लेने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैंग ने पाकिस्तान में घुसकर ‘एक लाख के बराबर व्यक्ति को मारने की बात कही है।
वायरल पोस्ट में कहा गया है, पहलगाम हमले में बेगुनाह लोगों की हत्या का जवाब देने के लिए हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसे आदमी को मारेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा। इस पोस्ट के साथ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की तस्वीर भी लगाई गई है, जिस पर क्रॉस (काट-मार्क) का निशान बना हुआ है। यह सीधे तौर पर हाफिज सईद को निशाना बनाने की धमकी मानी जा रही है।
भारत में कई बड़ी आपराधिक वारदातों में जिसका नाम सामने आता रहा है, उस लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कथित तौर पर साझा किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। हालांकि, इस वायरल पोस्ट की सच्चाई और इसे वास्तव में गैंग ने ही पोस्ट किया है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहले भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी वारदातों की जिम्मेदारी लेता रहा है और धमकियां देता रहा है। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद इस तरह की धमकी भरा पोस्ट सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading