23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयप्रादेशिक

KIIT यूनिवर्सिटी में एक और नेपाली छात्रा मृत पाई गई, हॉस्टल के कमरे में लटकी मिली

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) यूनिवर्सिटी में पढ़ रही नेपाल की एक और महिला छात्रा गुरुवार को अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

मृतक की पहचान प्रिशा शाह के रूप में हुई है, जो कंप्यूटर साइंस में बी.टेक प्रथम वर्ष की छात्रा थीं और नेपाल के बीरगंज क्षेत्र की रहने वाली थीं।

घटना की सूचना मिलते ही भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर एस. देव दत्ता सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, उपायुक्त और इन्फोसिटी थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया है, जो शुक्रवार को उनके परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर सिंह ने बताया, “शाम करीब 7 बजे जब उपस्थिति ली जा रही थी, तो प्रिशा शाह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जब अधिकारियों ने कमरे की जांच की, तो वह फांसी पर लटकी मिलीं। हमें जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई है।”

उन्होंने यह भी बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और छात्रा के कमरे से सबूत जुटाए जा रहे हैं। हॉस्टल की अन्य छात्राएं जांच में पुलिस का सहयोग कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी ने कोई आपराधिक शिकायत नहीं की है, इसलिए एक अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, मृतका हाल ही में अपने प्रेमी से चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के कारण मानसिक तनाव में थी। उनका प्रेमी उत्तराखंड के देहरादून में रह रहा है।

गौरतलब है कि इसी KIIT यूनिवर्सिटी में इससे पहले 16 फरवरी को एक नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल ने आत्महत्या की थी, जिसके बाद वहां के एक निजी सुरक्षाकर्मी द्वारा अन्य नेपाली छात्रों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी।

पुलिस ने बताया कि नेपाल दूतावास को घटना की जानकारी दे दी गई है और मृतका के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। उनके माता-पिता शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर पहुंचेंगे।

पुलिस कमिश्नर ने यह भी दावा किया कि यूनिवर्सिटी परिसर की स्थिति सामान्य है और छात्र पुलिस की निष्पक्ष जांच पर भरोसा कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading