38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

लारेंस बिश्नोई की धमकी पर बौखलाया पाकिस्तानी डान शहजाद भट्टी, VIDEO जारी कर कहा मूसेवाला-सिद्दीकी मर्डर के खोल दूंगा सारे राज

Lawrence Bishnoi  – पहलगाम हमले को लेकर एक तरफ जहां भारत-पाकिस्तान के बीच तना बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ इस हमले को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी भी आमने सामने हो गए है। डॉन शहजाद भट्टी ने कहा कि अब दोस्ती खत्म अगर देश पर बात आएगी तो चुप नहीं बैठेंगे।” डॉन शहजाद भट्टी ने इसकी वीडियो जारी की है।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद लॉरेंस ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर क्रॉस लगाया था। इस पोस्ट में​​​​​​ लिखा- ”राम-राम सभी भाइयों को, जो ये पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला हुआ। बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा है, इसका बदला हम जल्दी ही लेंगे। इन्होंने हमारे नाजायज आदमी मारे हैं। हम इनके जायज मारेंगे। एक ही ऐसा मारेंगे पाकिस्तान में घुसकर, जो 1 लाख के बराबर होगा। तुम हाथ मिलाओगे तो हम गले लगाएंगे, अगर आंख दिखाओगे तो आंखें निकाल लेंगे और ऐसी नीच हरकत करोगे तो पाकिस्तान में घुसकर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। लॉरेंस ग्रुप की इस धमकी के बाद डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर धमकी दी है।

वीडियो में भट्टी ने कहा मेरा ये वीडियो लॉरेंस के लिए है। जिसने कहा है कि पाकिस्तान में घुसकर वह एक लाख मुस्लिमों को मारेगा। पहले तो मैं बता देना चाहता हूं कि पाकिस्तान तो बहुत दूर की बात है, तुम किसी भी देश में एक चिड़िया तक नहीं मार सकते हो। मैं तुम्हें अच्छे से जानता हूं और तुम मुझे भी जानता है कि मेरा सिस्टम क्या है और क्या नहीं। भट्टी ने आगे कहा- मुझे मजबूर नहीं करो, वो तमाम ऑडियो और वीडियो मैसेज में मीडिया में दे दूं। जिसके बाद तुम्हारी सरकार तुमसे सवाल जवाब करे। जिसमें मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को किस राजनेता के कहने पर मारा गया। तुम सब को पहले से ही पता है कि जीशान अख्तर पहले से ही बाबा सिद्दीकी हत्या केस में शामिल है और वो फरार चल रहा है। साथ ही वो किसके पास है, ये भी सभी को पता है। उसने कहा कि सभी सबूतों के साथ मैं ये सभी वीडियो और ऑडियो मीडिया के सामने रखूंगा। साथ ही किस राजनेता ने जीशान को बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पैसे दिए, इसके भी सारे प्रूफ मेरे पास है। हत्या के वक्त जीशान के साथ कॉल पर कौन मौजूद था, ये सभी प्रूफ मेरे पास पड़े हैं। किसकी शह पर ये हत्याकांड हुआ, मेरे पास सब के प्रूफ पड़े हैं। भट्टी ने कहा- सिद्धू मूसेवाला किसने मरवाया, किस व्यक्ति ने हथियारों के पैसे दिए, हथियार कहां से आए, किस व्यक्ति ने भारतीय रुपए दिए और क्या-क्या, कहां-कहां हुआ, सब रिकॉर्ड है मेरे पास। अगर दोबारा मेरे देश पर बात आई तो सब कुछ बाहर आ जाएगा।

उसने कहा- जब मेरा तुम्हारे साथ संबंध था, तब भी मैं तुमसे बड़ा था और आज भी तुमसे बड़ा हूं। ना मैं कभी झूठी पोस्ट डालकर डॉन बना हूं, ना मैंने किसी फेमस व्यक्ति को टारगेट करके मशहूर होने की कोशिश की है। मैंने जो काम किया है, अपने हाथों से किया है। इसलिए तुम मेरे देश, देश की किसी संस्थान या फिर किसी मुस्लिम के लिए कोई बात बोलने से पहले सोच लेना। तुमने पिछली बार पोस्ट डाली कि तुमने शहजाद भट्टी मारना है, मैंने उसे एकदम इग्नोर किया।

यह भी पढ़े  – सिर्फ एक को मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पाकिस्तान को धमकी; टारगेट पर ये आतंकी

भट्टी ने कहा- तुम लोगों का सिस्टम अलग है, तुम्हारा मीडिया चीजों को उछालता है। मगर मैंने अपने हाथों से काम किया है। जब मेरे देश (पाकिस्तान) पर बात आएगी तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। मैं तुम्हें (लॉरेंस) सारी जिंदगी का समय देता हूं कि मेरा नुकसान करके दिखाना। जिसे भी आना होगा, सिर्फ बताकर आए, पीठ पर वार न करे। भट्टी ने कहा- मुझे जब मूछ नहीं आई थी तब से मैं गोलियों के आवाजें सुन रहा हूं। सबसे पहले मेरे लिए इस्लाम है और फिर मेरा देश पाकिस्तान, फिर हमारे सभी संस्थान और उसके बाद कुछ मेरे लिए जरूरी होगा। इसलिए जब जेल से बाहर आओगे तो तुम्हें पता चलेगा कि जिनकी उंगलियों पर तुम नाच रहे हो, यही लोग तुम्हारा नुकसान करेंगे। मैदान में आकर खुद लड़ना, जब जेल से बाहर आओगे। याद रखना कि पाकिस्तान का एक शहजाद भट्टी जिंदा है। उसने कहा- तुम मेरे देश को कुछ कहोगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। सब दोस्ती यारी खत्म है अब से। आगे से मैं तुम्हारे मुंह से ऐसी कोई बात न सुनूं। तुम लोग कौन से अच्छे काम करते हो, बाबा सिद्दीकी मुस्लिम था, उसे मुस्लिम के हाथों से ही मरवा दिया। सिद्धू मूसेवाला जो तुम सब ने मारा, उसके साथ तुम्हारा एक प्रतिशत भी विवाद नहीं था। मगर तुमने सिर्फ पैसे लेकर उसे मार दिया। मुझे सब पता है कि सिद्धू के साथ किस सिंगर का मसला था और किसके कहने पर मारा गया।

 

अन्य ख़बरें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 22 जून को दे सकते हैं इस्तीफा

Newsdesk

देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक

Newsdesk

दूसरा टेस्ट: मैट हेनरी ने चटकाए कुल 11 विकेट, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, सीरीज में बराबरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading