May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकलीगलवीडियो

जबलपुर में 117 करोड़ की लॉयर्स एवं मल्टीलेवल पार्किंग बिल्डिंग का भूमिपूजन, CM मोहन यादव और सुप्रीम कोर्ट के जज रहे मौजूद

रविवार को अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 117 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लॉयर्स एवं मल्टीलेवल पार्किंग बिल्डिंग का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी, जस्टिस एससी शर्मा, जस्टिस सूर्यकांत शर्मा, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत, और अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ महाधिवक्ता प्रशांत सिंह भी उपस्थित रहे।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके जैन ने बताया कि लंबे समय से वकीलों के बैठने और पार्किंग की समस्या को देखते हुए इस सुविधा की मांग की जा रही थी। करीब 6 हजार अधिवक्ताओं को इससे राहत मिलेगी। हाईकोर्ट की पुरानी इमारत जर्जर हो चुकी है, और नई बिल्डिंग वकीलों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

अन्य ख़बरें

राजशाही से लोकतंत्र तक की उड़ान, ऐसे भारत में शामिल हुआ सिक्किम

Newsdesk

बाजार और स्कूल के बीच बना सामुदायिक शौचालय खंडहर में तब्दील, पंचायत की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

Newsdesk

बनते ही उखड़ने लगी सड़क! पतली परत वाला निर्माण ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading