32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अफवाहों पर ध्यान न दें, केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं जारी : सीएम धामी

देहरादून, 10 मई । उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केदारनाथ यात्रा के लिए देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं लगातार मिलती रहेंगी। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। इसके साथ ही सीएम धामी ने बताया कि अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चलाई जा रही थीं, जिसमें दावा किया गया था कि उत्तराखंड सरकार ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर अगले आदेश तक हेली सेवाएं बंद कर दी हैं। हालांकि, इस दावे को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बयान सामने आया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रिय श्रद्धालुगण, प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।”

उन्होंने आगे लोगों से अपील करते हुए कहा, “आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं।” इससे पहले सीएम पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”देवभूमि उत्तराखंड में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण चारधाम यात्रा हेतु पधारते हैं, हमारी सरकार द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। यह बेहतर हो रही व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि मात्र 9 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं।”

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading