32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की

नई दिल्ली, 12 मई। भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण में भाग लेने के लिए तैयार है। इस लीग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हुई है। यह लीग 14 से 29 जून तक लंदन, एंटवर्प और बर्लिन में आयोजित की जाएगी। भारत चार प्रतिभागी टीमों – ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम और चीन के खिलाफ दो-दो बार खेलेगा तथा 14 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टीम की कमान मिडफील्डर सलीमा टेटे के हाथों में होगी, जबकि अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। टीम में गोलकीपर सविता और बिचू देवी खारीबाम को शामिल किया गया है।

डिफेंडर में सुशीला चानू पुखरमबम, ज्योति, सुमन देवी थोडम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री हैं। मिडफील्ड में वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनीषा चौहान और नेहा हैं, साथ ही आक्रामक मिडफील्डर सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनेलिता टोप्पो और महिमा टेटे हैं। फॉरवर्ड लाइन में दीपिका, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, रुताजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग और साक्षी राणा शामिल हैं। स्टैंडबाई सूची में गोलकीपर बंसरी सोलंकी और डिफेंडर अजमीना कुजूर शामिल हैं। भारतीय हॉकी टीम ने लीग के भुवनेश्वर चरण में अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम ने दो जीत और दो ड्रॉ दर्ज किए, जिससे नौ अंक अर्जित हुए और वह छठे स्थान पर रही। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3-2 की जीत और एक ड्रॉ के साथ जोरदार शुरुआत की, लेकिन फिर लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा – दो स्पेन से और एक जर्मनी से। जर्मनी के खिलाफ 1-0 की वापसी जीत ने टीम को फिर से लय हासिल करने में मदद की।

टीम के चयन पर बोलते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, “हमने एक संतुलित टीम चुनी है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण है। यूरोपीय चरण प्रो लीग का एक महत्वपूर्ण चरण है, और हम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के उच्च-तीव्रता वाले मैचों की उम्मीद कर रहे हैं। चुने गए प्रत्येक खिलाड़ी ने हमारे हालिया शिविरों और ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान बहुत प्रतिबद्धता और तत्परता दिखाई है।” उन्होंने कहा, “इसके अलावा, भुवनेश्वर में प्रो लीग मैचों ने हमे दिखाया है कि हमें सुधार करने की जरूरत है। हमने उन सबक को गंभीरता से लिया है और हमारा ग्रुप अपने प्रदर्शन के स्तर को बढ़ाने के लिए उत्सुक है। यूरोपीय चरण हमारी मानसिक दृढ़ता और रणनीति का एक बड़ा परीक्षण होगा। हर मैच के साथ एक टीम के रूप में हम आगे की ओर बढ़ेंगे।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading