23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने की सीएम योगी से मुलाकात

 Mohammed shami, 19 मई । भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात सीएम योगी के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर हुई। इस दौरान दोनों के बीच गर्मजोशी से बातचीत हुई और मुख्यमंत्री ने शमी को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।”

मोहम्मद शमी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से ऐसे समय में मुलाकात की है जब पिछले कुछ दिनों में टेस्ट क्रिकेट में उनकी संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए संन्यास की अफवाहों का खंडन करते हुए लिखा था कि ऐसे लोग ही भविष्य बर्बाद कर देते हैं।

दरअसल, हाल ही में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी थी। विराट कोहली से कुछ ही दिन पहले रोहित शर्मा ने भी क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इसके बाद शमी के संन्यास की अफवाह फैल गई थी, जिसका तेज गेंदबाज ने खंडन किया।

मोहम्मद शमी मौजूदा समय में भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह भारत के लिए अभी तक 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उन्होंने 229 विकेट, वनडे में 206 विकेट और टी20 में 27 विकेट चटकाए हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम के भी हिस्से थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। शमी मौजूदा आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं, लेकिन इस सत्र में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आईपीएल के बाद जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के लंबे दौरे पर जाएंगे।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading