28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बंगाल के मंत्री रेलवे स्टेशन पर बम हमले में घायल

कोलकाता, 18 फरवरी | चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात बम फेंके जाने से मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बमबारी में श्रम राज्यमंत्री

हुसैन के साथ दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, हुसैन पर बम उस समय फेंका गया, जब वह रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए निमिता रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।

मंत्री और दो अन्य घायलों को पहले जंगीपुर अनुमंडलीय अस्पताल, फिर कोलकाता के एक अस्पताल ले जाया गया। हुसैन के शरीर के बाईं ओर के अंग ज्यादा जख्मी हुए हैं।

हाल के वर्षों में बंगाल के किसी मंत्री पर यह पहला हमला है। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading