23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचेंगे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बीकानेर, 20 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर होंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहली तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की और बाद में कहा कि कार्यकर्ताओं में अत्‍यंत उत्‍साह दिखाई दे रहा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जहां पर व्‍यवस्‍थाएं कम हो रही हैं उसका विस्‍तार कर रहे हैं। बड़ी संख्‍या में क्षेत्र के नागरिक पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि मां करणी की कृपा से हम सफल हुए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी और सेना का काम सराहनीय रहा है। उन्‍होंने कहा कि सीमा पर हमारा कोई जवान हताहत नहीं हुआ, हालांकि पाकिस्तान ने हमारे देश के अंदर घुसकर हमला करने की कोशिश की लेकिन हमारे जवानों ने उन्हें सफल नहीं होने दिया।

उन्‍होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान की बस्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाते हुए आतंकवादियों के अड्डों को नेस्तनाबूद किया। सेना ने उन आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया जो कंधार हमले में भी शामिल थे। इस दौरान कई आतंकियों ने यहां तक कहा कि अच्‍छा होता कि इस हमले में परिवार के साथ मैं भी मारा जाता।

उन्‍होंने कहा कि हमने पाकिस्तान से सामान्य हवाई यात्राएं चालू करवाई, उसमें भी उन्होंने युद्धक विमान निकाल लिए। भारत की ताकत से घबराया पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए कई देशों से गिड़गिड़ाया। इसके बाद पाकिस्‍तान की सेना ने भारतीय सेना के अध‍िकारियों से कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते है, हम आपसे चर्चा करना चाहते हैं। इसके बाद भारतीय सेना ने कुछ शर्तें भी रखी कि हमें बचे हुए आतंकवादियों का समर्पण चाहिए, आप आतंकवाद का कभी संरक्षण नहीं करोगे। इन शर्तों पर ऑपरेशन सिंदूर को स्‍थगित किया गया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment