24.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसा शख्स, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज

salman khan galaxy apartment

Salman khan galaxy apartment, 22 मई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में 20 मई की शाम एक अंजान शख्स के घुसने की खबर सामने आई है। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट की है। यह शख्स अवैध रूप से सलमान खान के घर में घुसा। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो उन्होंने उस शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में पता चला कि इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह सलमान खान के घर क्यों गया? उसकी मंशा क्या थी?

या फिर क्या वह कोई फैन है या इसके पीछे कोई और वजह है। पिछले महीने उन्हें मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मामला दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मैसेज भेजने वाले शख्स को ढूंढ निकाला। पुलिस की जांच में पता चला कि जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी है और मानसिक रोगी है।

पुलिस ने बताया कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव के निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का नाम मयंक पांड्या है, जो मानसिक रोगी है। उसने ये धमकी भरा मैसेज किया था। सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। 14 अप्रैल 2024 को उनके घर पर फायरिंग हुई थी। उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति का उनके घर में घुसने के मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading