31.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सलमान के घर में जबरन घुसी ईशा छाबड़ा, बांद्रा कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

मुंबई, 23 मई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने वाली महिला ईशा छाबड़ा को शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। ईशा छाबड़ा पेशे से मॉडल हैं। जांच में खुलासा हुआ कि 21-22 मई की रात 3:30 बजे ईशा गैलेक्सी अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचीं और सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि उन्हें चौथी मंजिल पर जाना है। जब वह अंदर गईं, तो उन्होंने सलमान खान के घर की डोर बेल बजाई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसी बीच, दूसरे सिक्योरिटी गार्ड की नजर उन पर पड़ गई और उसने ईशा से उनके बारे में पूछा कि वह कौन हैं और यहां क्या कर रही हैं?

इस पर ईशा ने जवाब दिया कि सलमान ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था, और लिफ्ट से वापस चली गईं। पूछताछ में ईशा ने पुलिस को बताया कि वह सलमान खान की फैन हैं और इसी वजह से वह उनके घर पर उनसे मिलने के लिए गई थीं। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं, इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। अपार्टमेंट के बाहर अब हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिल्डिंग में घुसने नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। साल 2023 में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से ‘वाई प्लस’ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के रडार पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के कथित तौर पर काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। बिश्नोई समुदाय काले हिरणों को पवित्र मानता है और सलमान की कथित संलिप्तता के बाद गैंगस्टर के मन में बदला लेने की भावना है।

गत 14 अप्रैल 2024 को बाइक सवार दो लोगों ने उनके घर पर फायरिंग की थी। बाद में जांच में पता चला कि गोली चलाने का मकसद एक्टर को डराना था और लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया था। साल 2022 में पंजाबी स्टार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए बिश्नोई ने सलमान को खुलेआम धमकियां दी हैं। इस साल ईद पर सुपरस्टार ने अपनी बालकनी में लगे बुलेटप्रूफ के पीछे से अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया था। सलमान ने इस साल की शुरुआत में मीडिया से भी बात करते हुए बताया था कि सुरक्षा के साथ घूमना उनके लिए एक समस्या बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते हैं और उन्होंने अपनी और सुरक्षा की देखभाल भगवान पर छोड़ दी है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading