July 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

फ्लिप मारकर जश्न मनाने वाले ऋषभ पंत को मिली सजा, बीसीसीआई ने लगाया भारी जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार, 27 मई को इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपना अभियान समाप्त किया. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार जीत दर्ज कर गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर 1 का मुकाबला तय किया.
एलएसजी ने कप्तान ऋषभ पंत के नाबाद शतक की बदौलत (227/3) रन का स्कोर बनाया. हालांकि, आरसीबी ने जितेश शर्मा और विराट कोहली के अर्धशतकों की बदौलत 9 गेंद शेष रहते विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.
इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में रनों का अंबार लगा. इस मुकाबले में मिशेल मार्श ने 37 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने नाबाद 118 रनों की पारी खेली. दोनों ने टीम को विशाल स्कोर बनाने में मदद की, लेकिन आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए करारा जवाब दिया.वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को हार के साथ-साथ एक और बड़ा झटका लगा. एलएसजी की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखा. यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत टीम का सीजन का तीसरा अपराध था, इसलिए कप्तान पंत की अगुवाई वाली टीम पर बीसीसीआई ने भारी भरकम जुर्माना लगा दिया.
आईपीएल ने बुधवार को एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों के लिए उनकी टीम का सीजन का तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
इसमें आगे कहा गया है कि, इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी प्लेइंग इलेवन पर या तो 12 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है.बता दें कि, इस मुकाबले में आरसीबी की जीत के साथ ही आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की सभी 4 टीमें फाइनल हो गई हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी जबकि गुजरात टाइटन्स एलिमिनेटर 1 में मुंबई इंडियंस से मुकाबला करेगी. ये दोनों मैच मुल्लांपुर में खेले जाएंगे.

अन्य ख़बरें

ब्रूनो गुइमारेस के ट्रांसफर पर सस्पेंस बरकरार, एडी होवे बोले- फैसला मेरे हाथ में नहीं

Newsdesk

अनाहत ने रचा इतिहास, पहली भारतीय वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनीं

Newsdesk

यह पदक बहुत मायने रखता है, आईएसएसएफ विश्व कप में पदक जीतने के बाद बोलीं संयम विज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading