35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है किशमिश, मिलते हैं कई लाभ

नई दिल्ली, 30 मई। मीठी किशमिश देखने में भले ही छोटी हो, मगर बेहद फायदेमंद होती है। यह न केवल शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करती है, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना है और महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।

हेल्थ एक्सपर्ट किशमिश को सुपर फूड बताते हैं, जो सेहत को अनगिनत फायदे देती है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश खाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि खून की कमी भी दूर हो सकती है।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन वेबसाइट में प्रकाशित एक शोध लेख के अनुसार, किशमिश सूखे अंगूर हैं, जो पौष्टिक और सेहतमंद होते हैं। इनमें फाइबर और खास तत्व होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। हालांकि, इनमें चीनी ज्यादा होती है, फिर भी ये ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें हेल्दी स्नैक माना जाता है। शोध भी बताते हैं कि किशमिश खाना सेहत के लिए अच्छा है।

आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी बताते हैं, “किशमिश पोषक तत्वों का खजाना है, जिसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन बी के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा होता है। खाली पेट किशमिश खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट साफ होता है। रात भर भिगोई गई किशमिश सुबह खाने से पाचन एंजाइम्स सक्रिय होते हैं, जिससे भोजन का पाचन आसान हो जाता है।

आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करती है। यह महिलाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद होती है। मासिक धर्म के दौरान आयरन की कमी या अन्य समस्याओं का सामना करने वाली महिलाओं के लिए भी किशमिश का सेवन लाभकारी होता है।

आयुर्वेदाचार्य ने बताया, रोजाना 10-12 किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं कम होती हैं। किशमिश में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व भी होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है और रक्तचाप को संतुलित रखती है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

किशमिश में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाए रखते हैं। यह झुर्रियों, दाग-धब्बों को कम करता है। साथ ही, किशमिश में मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और जिंक बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं।

किशमिश में कैल्शियम और बोरोन जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading