November 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: मेडिकल छात्र की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया रैगिंग का आरोप, जांच समिति बनाई गई

Shivansh Suicide Case Jabalpur। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र शिवांश गुप्ता ने गुरुवार को हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है।

शिवांश के चाचा दिनेश गुप्ता ने बताया कि छात्र ने तीन दिन पहले ही अपनी मां को फोन कर रैगिंग की शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसकी नई मोटरसाइकिल के कारण सीनियर्स उसे परेशान कर रहे हैं।

दिनेश गुप्ता का दावा है कि शिवांश के साथ रहने वाले तीन छात्रों को इस रैगिंग की पूरी जानकारी थी, लेकिन मामला दबा दिया गया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और हॉस्टल वार्डन पर भी गंभीर आरोप लगाए।

उधर, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवीन सक्सेना ने कहा कि मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने बताया कि शिवांश जिस हॉस्टल में रह रहा था, वह फर्स्ट ईयर के छात्रों का ही है, ऐसे में वहां सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग संभव नहीं है।

घटना के बाद छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवांश के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। प्रारंभिक जांच में छात्र के डिप्रेशन में होने की भी बात सामने आई है।

परिजनों ने जबलपुर पुलिस और प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment